Lalit Modi Message To SRH Owner Kavya Maran: ‘द हंड्रेड' लीग की नीलामी में एक फैसला बड़ा विवाद बन गया है. सनराइजर्स फ्रेंचाइज़ी ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 1,90,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. यह नीलामी लंदन में हुई थी और सनराइजर्स टीम, जिसकी मालकिन काव्या मारन हैं. उनके इस फैसले ने कई फैंस को हैरान कर दिया. भारत में आमतौर पर IPL से जुड़ी फ्रेंचाइज़ियां विदेशी लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने से बचती हैं. इसकी वजह भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक हालात और 2008 के बाद से IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा अनौपचारिक रोक है.
इसी वजह से जब अबरार अहमद को टीम में शामिल किया गया, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई. हालात ऐसे हो गए कि सनराइजर्स लीड्स का X (ट्विटर) अकाउंट कुछ समय के लिए सस्पेंड भी हो गया.
Controversy over #players has hit @thehundred with the @sunrisersleeds pic.twitter.com/xBgnmwcgf4
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) March 16, 2026
ललित मोदी ने भी साधा निशाना
इस विवाद के बीच IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज भरे अंदाज में लिखा कि जब पहले से ही फैंस नाराज हैं, तब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम खर्च करना सही फैसला नहीं लगता. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पब्लिक इमेज संभालने का अच्छा अनुभव है और जरूरत पड़े तो उनसे संपर्क किया जा सकता है.
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. देखना होगा कि सनराइजर्स फ्रेंचाइज़ी इस विवाद को कैसे संभालती है और आगे इस तरह के फैसलों पर क्या रुख अपनाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं