विज्ञापन

फुटबॉल से खेलते-खेलते बन गया इंटरनेट स्टार, 'Mini Cristiano' कहकर बुला रहे लोग, वीडियो वायरल

फीफा वर्ल्ड कप के माहौल के बीच एक बच्चे की शानदार फुटबॉल स्किल्स का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 8.2 मिलियन व्यूज मिल गए है. इसके अलावा, लोग उसे भविष्य का रोनाल्डो बता रहे हैं.

फुटबॉल से खेलते-खेलते बन गया इंटरनेट स्टार, 'Mini Cristiano' कहकर बुला रहे लोग, वीडियो वायरल
फुटबॉल खेलते बच्चे का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया

फीफा वर्ल्ड कप का खुमार दुनियाभर के फुटबॉल लवर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अपनी शानदार फुटबॉल स्किल्स से लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में बच्चा जिस तरह फुटबॉल को कंट्रोल करता नजर आता है, उसे देखकर लोग उसकी तुलना बड़े फुटबॉल स्टार्स से कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट में लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

फुटबॉल के साथ दिखाया कमाल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा फुटबॉल के साथ खेल रहा है. वह फुटबॉल को जमीन पर गिरने नहीं देता और अलग-अलग तरीकों से उसे हवा में ही कंट्रोल करता रहता है. कुछ सेकंड का यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर itz.mahesh_10x नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 8.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, इसे करीब 73 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं. बड़ी संख्या में लोग वीडियो को शेयर कर रहे हैं और बच्चे की प्रतिभा की तारीफ कर रहे हैं.

लोगों ने की फुटबॉल स्टार्स से तुलना

वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह सच में नंबर 10 की जर्सी का हकदार है, क्योंकि यह पहले से ही चैंपियन है. एक अन्य यूजर ने बच्चे को 'मिनी क्रिस्टियानो' बताया. वहीं, दूसरे ने लिखा, "फ्यूचर रोनाल्डो." वहीं कई लोगों का मानना है कि इतनी कम उम्र में बच्चे का फुटबॉल पर इतना शानदार नियंत्रण उसकी कड़ी मेहनत और अभ्यास को दिखाता है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "लगता है इसे रोनाल्डिन्हो ने ट्रेनिंग दी है." कुल मिलाकर यह वीडियो फुटबॉल लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'

ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: Yoga Day 2026: हाथियों की पीठ पर बैठकर किया योग, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पूछा- क्या ये सही है?

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football Viral Video, Football Talent
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com