विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2023

मरने के बाद भी ज़िंदा हो गया चिकन, ग्रेवी में जाने से पहले रहम की भीख मांगी, वीडियो भावुक कर देगा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चिकन अपने लिए रहम की भीख मांगता है. शरीर से सिर हट गया, पंजे हट गए, मगर फिर भी उसे दर्द का अहसास हो रहा है. यह वीडियो कई लोगों को विचलित भी कर सकता है. देखा जाए तो इस वीडियो को देखने के बाद कई यूज़र्स भावुक हो रहे हैं.

मरने के बाद भी ज़िंदा हो गया चिकन, ग्रेवी में जाने से पहले रहम की भीख मांगी, वीडियो भावुक कर देगा

आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हमें चौंका देते हैं, वहीं कुछ वीडियो हमें पूरी तरह से हैरान कर देते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कटा हुआ मुर्गे को जब ग्रेवी में डाला जा रहा था तो वो अपने दोनों पैर को उपर उठाने लगा. ऐसा लग रहा था कि उसकी जान नहीं गई है, वो पूरी तरह से जिंदा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आपको हैरान कर देगा.

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चिकन अपने लिए रहम की भीख मांगता है. शरीर से सिर हट गया, पंजे हट गए, मगर फिर भी उसे दर्द का अहसास हो रहा है. यह वीडियो कई लोगों को विचलित भी कर सकता है. देखा जाए तो इस वीडियो को देखने के बाद कई यूज़र्स भावुक हो रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को chinesestreetfood2023 नाम के इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से चौंक रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये देखना दर्दनाक है. इसे देखने के बाद मुझे रोना आ रहा है. एक अन्य यूज़र ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा है- हे ईश्वर रहम करो. इसे दर्द हो रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Live Chicken Viral Video, Trending Viral Video, Chicken Viral Video, Chicken Zinda Ho Gaya, Viral And Trending Video On Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com