चीता (cheetah) और साही (Porcupine) के बीच लड़ाई का वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. आपको बता दें कि इसे इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर (IFS) जगन सिंह ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल से शेयर किया है. शेयर करने के बाद से ही यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसे अब तक 3 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. जैसा कि आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि चीता, साही को छेड़ता है जिसके बाद लड़ाई शुरू हो जाती है.
25 सेकेंड के इस वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से चीता अपने पंजे से साही पर हमला करता है. क्योंकि साही एक कांटेदार जानवर है इसलिए वह किसी तरह से चीते के पंजे के हमले से खुद को बार- बार बचाता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में सबसे दिलचस्प चीज यह है कि जब- जब चीता, साही पर अपने पंजे से वार करता है वह अपने खास अंदाज में खुद को बचा लेता है. इस वीडियो में आप देखेंगे चीते के हमले से बचने के लिए साही हार नहीं मानता बल्कि अपने नुकीले कांटो की तरफ से चीते पर हमला करता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Every Living organism will hav some Defence Mechanism, Watch Porcupine here @dfoatp @drqayumiitk @NaturelsLit @Iearnsomethlng @RandeepHooda #wildlife #selfdefense #forest #wildanimal pic.twitter.com/AGJtDWKpkz
— Jagan Singh IFS (@IfsJagan) July 31, 2020
Even though the procupines have the defence mechanism, human beings are like monster who hunt them for their meat and use their quills.
— dusky krystal (@dawnaurora12) August 1, 2020
बता दें कि इस वीडियो को 3 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है वहीं इस वीडियो पर कई रिट्वीट और 300 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, वाह साही का तरीका मुझे काफी अच्छा लगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा- चीते का सामने साही ने हार नहीं मानी.
Beautiful ❣️ every creature has its own uniqueness ????
— Arrowhead ???????????? (@TigerKing28) July 31, 2020
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं