विज्ञापन

20 साल के बिना अनुभव वाले लड़के को CEO ने दिया मौका, आज वही है कंपनी का टॉप इंजीनियर

एक स्टार्टअप CEO ने बिना किसी अनुभव वाले 20 साल के युवक को नौकरी दी, जो आज कंपनी का सबसे बेहतरीन इंजीनियर बन चुका है. यह प्रेरणादायक कहानी बताती है कि जुनून, मेहनत और सही अवसर मिलने पर बिना अनुभव के भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

20 साल के बिना अनुभव वाले लड़के को CEO ने दिया मौका, आज वही है कंपनी का टॉप इंजीनियर
डिग्री नहीं, जुनून जीता! 20 साल के युवक ने एक रात में बदल दी किस्मत

आज के दौर में नौकरी पाने के लिए जहां डिग्री, अनुभव और बड़ी कंपनियों का नाम जरूरी माना जाता है, वहीं एक CEO ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने बिना किसी अनुभव वाले 20 साल के युवक को नौकरी दी और वही फैसला उनकी कंपनी के लिए सबसे सफल साबित हुआ. यह कहानी बताती है कि कभी-कभी जुनून और मेहनत, अनुभव से भी ज्यादा मायने रखते हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह दिलचस्प कहानी तनय कोठारी, जो WisprFlow.ai के फाउंडर हैं, ने एक्स पर शेयर की है. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में अक्सर बड़े-बड़े प्रोफाइल वाले लोग आवेदन करते हैं, जैसे Uber के सीनियर इंजीनियर या Meta के अनुभवी साइंटिस्ट, जिनके पास 10–20 साल का अनुभव होता है. लेकिन, इसी बीच एक 20 साल के युवक ने उन्हें डायरेक्ट मैसेज (DM) किया और कहा कि उसे कंपनी बहुत पसंद है और वह यहां काम करना चाहता है.

कैसे मिला मौका?

यह बातचीत शनिवार सुबह हुई, जब कोठारी ऑफिस में ही मौजूद थे. उन्होंने युवक को तुरंत मिलने के लिए बुला लिया. करीब 45 मिनट की बातचीत के बाद उसे एक टेस्ट असाइनमेंट दिया गया, जिसे पूरा करने में आमतौर पर 1–2 दिन लगते हैं. जब उससे पूछा गया कि क्या वह अगले हफ्ते से शुरू करना चाहेगा, तो उसने तुरंत जवाब दिया, मैं अभी शुरू करता हूं.

एक रात में कर दिखाया कमाल

अगले ही दिन सुबह युवक का मैसेज आया, मैंने पूरी रात काम किया, असाइनमेंट तैयार है. उसने हजारों लाइनों का कोड लिखकर एक पूरी तरह काम करने वाला प्रोजेक्ट तैयार कर दिया. यह देखकर CEO बेहद प्रभावित हुए और उसे नौकरी दे दी. आज वही युवक कंपनी का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला टॉप इंजीनियर बन चुका है.

क्या सीख मिलती है इस कहानी से?

कोठारी का मानना है कि आजकल कई कंपनियां सिर्फ डिग्री और अनुभव पर ज्यादा ध्यान देती हैं, जो हमेशा सही तरीका नहीं होता. उनके अनुसार, असली टैलेंट रिज्यूमे से नहीं, काम से दिखता है. जुनून और मेहनत, अनुभव से ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकते हैं. जो लोग उम्मीद से ज्यादा काम करते हैं, वही सबसे आगे बढ़ते हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे काफी पसंद किया. कुछ यूजर्स ने कहा- ड्राइव और रिजल्ट, डिग्री से ज्यादा मायने रखते हैं. एक ने कहा- कभी-कभी जुनून, अनुभव को भी पीछे छोड़ देता है. फाउंडर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि ऐसे टैलेंट को कैसे खोजा जाए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: छींक के साथ नाक से निकले 1 इंच के जिंदा कीड़े, महिला को हुआ अजीब इंफेक्शन, हालत देख डॉक्टरों के भी उड़े होश

रात 2 बजे गिर गई बालकनी की छत, 28 हजार रु किराया देकर भी खतरे में जिंदगी? ग्रेटर नोएडा के फ्लैट का Video वायरल

3 महीने पहले चोरी हुई स्कूटर का आया चालान, देखते ही हैरान रह गया मालिक, FIR के बाद भी जुर्माना देने को मजबूर!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Startup Hiring Story, No Experience Engineer Success, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com