विज्ञापन

रात 2 बजे गिर गई बालकनी की छत, 28 हजार रु किराया देकर भी खतरे में जिंदगी? ग्रेटर नोएडा के फ्लैट का Video वायरल

ग्रेटर नोएडा में एक महिला के फ्लैट की बालकनी की छत रात 2 बजे अचानक गिर गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 28,000 रुपये किराया और 1 करोड़ रुपये कीमत वाले फ्लैट में खराब कंस्ट्रक्शन को लेकर लोगों ने उठाए गंभीर सवाल.

रात 2 बजे गिर गई बालकनी की छत, 28 हजार रु किराया देकर भी खतरे में जिंदगी? ग्रेटर नोएडा के फ्लैट का Video वायरल
1 करोड़ रु के फ्लैट की सच्चाई आई सामने! 2 बजे रात को छत गिरी, महिला ने दिखाया वीडियो

Greater Noida balcony ceiling collapse: महंगे फ्लैट में रहने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन अगर वही फ्लैट आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बन जाए तो? ग्रेटर नोएडा से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक महिला के फ्लैट की बालकनी की छत अचानक आधी रात को गिर गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ग्रेटर नोएडा के Chi 5 इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ देर रात एक डरावनी घटना हुई. रात करीब 2 बजे उनके फ्लैट की बालकनी की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया. इस पूरी घटना को महिला ने वीडियो में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया.

वीडियो में महिला बताती है कि वह इस फ्लैट के लिए हर महीने 28,000 रुपये किराया देती है, जबकि फ्लैट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके बावजूद कंस्ट्रक्शन की हालत बेहद खराब नजर आ रही है.

देखें Video:

रात 2 बजे अचानक गिरी छत

महिला, जिनका नाम सोनम सिंह बताया जा रहा है, वीडियो में कहती हैं, रात में हम अपने कमरे में सो रही थी, तभी अचानक कुछ गिरने की आवाज आई. जब उन्होंने बालकनी का दरवाजा खोला, तो वहां भारी मात्रा में कंक्रीट गिरा हुआ था. यह देखकर वह काफी डर गईं.

वीडियो में वह कंक्रीट का टुकड़ा हाथ से तोड़कर भी दिखाती हैं. उन्होंने कहा- देखिए, ये कंक्रीट हाथ से ही टूट जा रहा है. यही कंस्ट्रक्शन है यहां का. यह दृश्य देखकर साफ पता चलता है कि निर्माण की गुणवत्ता कितनी खराब हो सकती है.

महिला ने यह भी बताया, कि अगर वह उस समय बालकनी में खड़ी होतीं, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. उन्होंने सवाल उठाया, क्या ये सुरक्षित है? हम 1 करोड़ के फ्लैट के लिए पैसे दे रहे हैं और ये हालत है?

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और मजाक

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कंस्ट्रक्शन क्वालिटी पर सवाल उठाए, तो कुछ ने अपने अनुभव भी शेयर किए. एक यूजर ने मजाक में लिखा, मिस्त्री सीमेंट लगाना भूल गया है. दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, 1 करोड़ के फ्लैट में 10 रुपये का नींबू-मिर्च लगा लो, कृपा आनी शुरू हो जाएगी. 

कंस्ट्रक्शन क्वालिटी पर उठे सवाल

यह घटना सिर्फ एक फ्लैट की समस्या नहीं है, बल्कि बड़े स्तर पर बिल्डिंग निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है. खासकर जब लोग भारी-भरकम किराया या कीमत चुका रहे हों, तो ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ा देती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जॉइन करते ही परेशान हो गया कर्मचारी! 3 हफ्ते बाद ही कर दिया रिजाइन, वजह जान मैनेजर को हुआ पछतावा

गुटखा थूकना पड़ा भारी! नेपाल में भारतीय टूरिस्टों को ऐसे सिखाया गया सबक, वायरल हो रहा Video

3 महीने पहले चोरी हुई स्कूटर का आया चालान, देखते ही हैरान रह गया मालिक, FIR के बाद भी जुर्माना देने को मजबूर!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Flat Collapse, Balcony Ceiling Collapse, Poor Construction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com