विज्ञापन

असम के जोरहाट में वायुसेना का ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश, लगी आग, दो हिस्सों में बंटा

असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन के अंदर ही भारतीय वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया. लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हुआ है. जिसमें अचानक से आग लग गई.

असम के जोरहाट में वायुसेना का ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश, लगी आग, दो हिस्सों में बंटा
जोरहाट:

असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का (IAF) का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है. क्रैश होते ही विमान में आग लग गई. विमान दो हिस्सों में टूट गया और दूर से ही इसका धुआं दिख रहा है. राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक AN-32 एयरक्राफ्ट एयर फोर्स जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा है. गिरते ही उसमें तेज आग लग गई थी. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर काम में जुटी है. 

लैंडिंग के दौरान विमान में लगी आग 

भारतीय वायु सेना के विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी है. क्रैश होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है. भारतीय वायु सेना की तरफ से अब तक क्रैश से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. फिलहाल आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि घटना के तुरंत बाद जोरहाट एयर फोर्स के लिए फायर टेंडर गाड़ियों और एक टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया है. जहां टीम ने मोर्च संभाल लिया है. आग पर काबू पाया जाना शुरू कर दिया गया है. फिलहाल आपातकालीन स्थिति में जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन की टीमों को सक्रिए कर दिया गया है. 

हादसे वाली जगह धुआं उठता हुआ 

वायुसेना के प्लेन क्रैश की जगह धुआं उठता हुआ

घटना के बाद IAF मामले की जानकारी जुटा रहा है. जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के कुछ सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. मौके से आई तस्वीरों में विमान दो हिस्सों में टूटा दिख रहा है.

AN-32 मालवाहक विमान था

जोरहाट में जो एयरफोर्स का जो विमान क्रैश हुआ है. वह AN-32 मालवाहक विमान है. इस तरह के 100 विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं. इसे सेना में बेहतर ट्रांसपोर्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है. यह भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहा है. जो गर्म मौसम और ऊंचे इलाकों में ऑपरेशन के दौरान सेना को मजबूती देता है. जिसके चलते इस विमान को अहम माना जाता है. यह एक बार में 6 से 7 टन क्षमता का सामान और एक बार में 40 से 50 जवानों को ले जा सकता है. An-32 विमान मुश्किल हालातों में भी बेहतरीन काम करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है.

दो टुकड़ों में बंट गया IAF का प्लेन 

असम के जोरहाट में हुआ हादसा, दो टुकड़ों में बंटा प्लेन

5 मार्च को भी हो चुकी है ऐसी घटना

5 मार्च को भी असम के कार्बी आंगलोंग जिले में विमान क्रैश की घटना हुई थी. उस दौरान सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया था. जिसमें भारतीय वायुसेना के दो पायलटों की मौत हो गई थी. यह फाइटर जेट भी असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से एक रूटीन उड़ान के लिए निकला था. शाम को लगभग 7 बजकर 42 मिनट पर उसका ग्राउंड कंट्रोल अचानक से टूट गया था. इसके बाद विमान ट्रैक नहीं हुआ था. यह जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर आंगलोंग जिले के एक पहाड़ी इलाके में क्रैश हुआ था.

ये भी पढ़ेंःपहली बार भारत की 14 बेटियां आर्मी और एयरफोर्स में बनीं अधिकारी, NDA पासिंग आउट परेड में 746 कैडेट्स को मिला कमीशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Air Force Postponed Its STAR, Air Force Plane Crash, Air Force Plane Crash Assam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com