Rohit Sharma upcoming record: धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच वनडे मैच खेला जाएगा. इस मैच में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. रोहित एक ओर जहां वनडे में भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने वाले हैं तो वहीं, 6 रन बनाकर हिट मैन इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16000 रन पूरा कर लेंगे. बता दें कि रोहित के नाम इस समय बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 15994 रन बनाए हैं. पहले वनडे में 16000 रन बनाते ही रोहित भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बल्लेबाज बनेंगे. रोहित से पहले वीरेंद्र सहवाग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16000 रन बनाए हैं. बतौर ओपनर सहवाग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर में कुल 16119 रन बनाए हैं.
रोहित शर्मा तोड़ेंगे 37 साल पुराना ODI रिकॉर्ड
इसके अलावा रोहित शर्मा भारत की ओर से सबसे उम्रदराज़ भारतीय ODI खिलाड़ी बन जाएंगे. पहला मैच खेलते ही रोहित इस रिकॉर्ड को अपना बना लेंगे. इस समय रोहित की उम्र 39 साल और 44 दिन की है. वहीं, भारत के मोहिंदर अमरनाथ इससे पहले भारत की ओर से वनडे मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं. मोहिंदर अमरनाथ 1983 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' रहे थे और उस समय उनकी उम्र 39 साल और 36 दिन थी. जब उन्होंने 30 अक्टूबर 1989 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेला था.
20,000 इंटरनेशनल रन
इंटरनेशनल फॉर्मेट में कुल 19,902 रन बनाने के बाद, रोहित 20,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले इतिहास के चौथे भारतीय बनने से सिर्फ़ 98 रन दूर हैं. इस लिस्ट में पहले से ही तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ शामिल हैं.
बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक
इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के नाम है. दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 45-45 शतक लगए हैं. अब आजके मैच में यदि रोहित शर्मा लगाने में सफल रहे तो बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन से आगे निकल जाएंगे. वैसै इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है. वॉर्नर ने 46 शतक लगाए हैं. यानी रोहित एक शतक लगाते ही बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का मामले में वॉर्नर की बरबारी कर लेंगे.
भारतीय क्रिकेट के लिए यह रिकॉर्ड क्यों अहम है
वनडे में मोहिंदर अमरनाथ का उम्र से जुड़ा रिकॉर्ड लगभग चार दशकों तक कोई नहीं तोड़ पाया था, जिससे रोहित शर्मा तोड़ने वाले हैं. वैसे किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा उम्र के भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी विनू मांकड़ रहे हैं, उन्होंने (41 साल और 300 दिन) की उम्र तक भारत के लिए क्रिकेट खेला है. वहीं रोहित का नया वनडे रिकॉर्ड देश के क्रिकेट इतिहास में एक अहम उपलब्धि है. दुनिया भर में पुरुषों के वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा उम्र के खिलाड़ी नीदरलैंड के नोलन क्लार्क (47 साल और 257 दिन) हैं.
चोट से वापसी:
आईपीएल 2026 में हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद फिटनेस टेस्ट पास करके रोहित अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में वापस लौटेंगे. मोहाली में ट्रेनिंग के दौरान, शुरुआत में वे थोड़े असहज दिखे लेकिन धीरे-धीरे लय में आ गए और स्पिनरों के खिलाफ शानदार छक्के लगाए हैं. उनकी वापसी से भारत का टॉप ऑर्डर मज़बूत होगा, खासकर तब जब विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण टीम से बाहर हैं.
ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीखर\
ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं