- PM मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर हैं, जिसमें फ्रांस में G7 सम्मेलन भी शामिल है
- मोदी जी7 सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं.
- PM ने कहा कि भारत के रणनीतिक संबंधों में फ्रांस का विशेष स्थान है और दोनों देशों ने वैश्विक साझेदारी बढ़ाई है.
व्हाइट हाउस ने शनिवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे, जहां अगले हफ्ते G7 शिखर सम्मेलन होने वाला है. प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा के लिए रवाना हुए. अपनी रवानगी के समय दिए बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस का एक खास स्थान है.
कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना
जानकारी के अनुसार PM मोदी ग्रुप ऑफ 7 (G7) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं. इस बैठक में व्यापार, वीजा और ऊर्जा सहयोग जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका समेत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता और भारत सहित अन्य देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के रणनीतिक नजरिए में फ्रांस का एक खास स्थान है. इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत का दौरा किया था और हमने अपने रिश्तों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक पहुंचाया है.
इससे पहले शनिवार सुबह, फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि वह ब्रातिस्लावा में पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करने और साथ ही कारोबारी क्षेत्र के दिग्गजों से मिलने के लिए उत्सुक हैं. मोदी फ्रांस से स्लोवाकिया जाएंगे.
जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
प्रधानमंत्री 16-17 जून को फ्रांस के एवियन में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर का दौरा करेंगे, जबकि 16 से 19 जून के बीच वह एवियन और पेरिस की यात्रा पर रहेंगे. मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री 14 जून को फ्रांस से स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना होंगे और 16 जून को फिर से फ्रांस जाएंगे. पीएम मोदी के इस दौरे में रफाल को लेकर डील की चर्चा है.
पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर राफेल को लेकर बड़ी डील हो सकती है. प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा से पहले, राजनयिक सूत्रों ने बताया कि फ्रांस 'मेक-इन-इंडिया' के तहत मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है और इन जेट्स में भारतीय हथियार प्रणालियों को शामिल करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें : मेक इन इंडिया से भारत में बनेगा राफेल! 18 तैयार फाइटर जेट देगा फ्रांस, PM मोदी आज पेरिस दौरे पर होंगे रवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं