विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2021

मालकिन ने बिल्ली के लिए खरीदा 4 लाख का गिफ्ट, खबर सुन चकरा गए लोग

कुछ लोगों को अपने पालतू जानवरों से इतना लगाव होता है कि वो उनके लिए लाखों खर्च करने से भी नहीं हिचकते. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा किस्सा सुर्खियां बटोर रहा है, जो कि किसी को भी हैरानी में डाल देगा.

मालकिन ने बिल्ली के लिए खरीदा 4 लाख का गिफ्ट, खबर सुन चकरा गए लोग
हलिजा ने हाल ही में अपनी बिल्ली मनी का चौथा जन्मदिन मनाया है.
Photo Credit- Fahim
नई दिल्ली:

इंसान और जानवरों के बीच गजब का याराना होता है. कई बार तो इंसान और जानवर एक-दूसरे के लिए इतना कुछ कर जाते हैं कि उस पर हर किसी को प्यार आ जाता है. आपको आसपास भी बहुत से ऐसे एनिमल लवर (Animal Lover) इंसान होंगे जो अपने पालतू जानवरों की काफी ख्याल रखते हैं. मगर कुछ लोगों को अपने पालतू जानवरों से इतना लगाव होता है कि वो उनके लिए लाखों खर्च करने से भी नहीं हिचकते. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा किस्सा सुर्खियां बटोर रहा है, जो कि किसी को भी हैरानी में डाल देगा.

एक रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने अपनी बिल्ली (Cat) के लिए इतना कीमती गिफ्ट खरीदा कि लोग देखते ही रह गए. दरअसल हलिजा मयसूरी (Haliza Maysuri) ने अपनी बिल्ली के लिए एक गोल्ड लोकेट खरीदा. जिसकी कीमत चार लाख के तकरीबन बताई जा रही है. अब अगर कोई शख्स अपने पसंदीदा जानवर पर इतना पैसे खर्च करें तो उसका चर्चा में आना तो एकदम बनता है. हलिजा ने हाल ही में अपनी बिल्ली मनी का चौथा जन्मदिन मनाया है. हाल ही में उन्होंने जो रुपये बिल्ली पर खर्च किए हैं उसके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं.

इस बारे में बात करते हुए बिजनेस वुमन हलिजा ने बताया कि उनके पति (Husband) को बिल्लियों से खासा लगाव है. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वो बिल्लियों पर इतना खर्च करती हैं कि उसको हर दिन नए कपड़े पहनाती हैं. साथ ही बिल्ली को हर महीने पार्लर ले जाया जाता है. उसका एक स्पा ट्रीटमेंट भी होता है. हलिजा अपनी बिल्ली को अपना परिवार मानती हैं. टिकटॉक पर वो काफी फेमस हैं और बिल्ली के वीडियोज को लाखों व्यूज मिलते हैं. इसलिए उनकी बिल्ली भी सुर्खियों में छाई रहती है.

ये भी पढ़ें: 10 की उम्र में लड़की ने लिखी सफलता की नई इबारत, महज एक महीने में कमा लिए 1 करोड़

सोशल मीडिया (Social Media) पर हालिजा की बिल्ली को जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें उसे लॉकेट (Locket) पहने देखा जा सकता है. इस लॉकेट पर बिल्ली का नाम और डेट ऑफ बर्थ भी लिखी हुई है. आपको बता दें कि हलिजा के पास दो और बिल्लियां भी हैं मगर मनी नाम वाली बिल्ली से उन्हें ज्यादा लगाव है. यही वजह है कि मनी के चौथे जन्मदिन (Birthday) पर कपल ने उसके लिए साढ़े 4 लाख रुपये का गोल्ड लॉकेट खरीदा है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cat Owner, Gold Necklace, Gold Necklace Pet, Cat Birthday, Offbeat News, Cat Gold Necklace, Animals Lover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com