विज्ञापन

ब्रिटिश महिला ने असम में चखा भारत की सबसे महंगी चाय का स्वाद, बोलीं- 'सोचा था ये पिघले सोने जैसी होगी'

British Tourist In India: ब्रिटिश ट्रैवलर डीआना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें इंडिया घूमते हुए करीब 1 महीना होने वाला है. उन्होंने अपनी ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से की थी. वहां से वो मसूरी और फिर लद्दाख गईं. इस वक्त वे असम को एक्सप्लोर कर रही हैं.

ब्रिटिश महिला ने असम में चखा भारत की सबसे महंगी चाय का स्वाद, बोलीं- 'सोचा था ये पिघले सोने जैसी होगी'
ब्रिटिश ट्रैवलर Deanna ने असम में पी 1.5 लाख रुपये किलो मिलने वाली Manohari Gold Tea.
Instagram@sociallywanderful

Viral Video: भारत घूम रहीं ब्रिटिश ट्रैवलर डीआना (Deanna) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे असम के एक रेस्टोरेंट में इंडिया की सबसे महंगी चाय (Most Expensive Tea In India) का ऑर्डर करती नजर आ रही हैं. वे वेटर से पूछती हैं कि इस चाय की क्या कीमत है? इसके जवाब में वेटर ने बताया कि मनोहरी गोल्ड टी (Manohari Gold Tea) नाम से फेमस इस चाय की कीमत 45 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये किलो तक जाती है, क्योंकि यह बहुत कम मिलती है.

पसंद नहीं आई स्मैल

इसके बाद डीआना चाय को स्मैल करती हैं और कहती हैं कि उन्हें इसकी खुशबू पसंद नहीं आई. तब वेटर बताता है कि यह चाय आपकी बॉडी को डिटॉक्स कर सकती है. ये आपकी स्कीन और दिल के लिए बहुत फायदेमंद है. यह सुनकर वो वेटर को चाय का ऑर्डर दे देती हैं. कुछ देर बाद वेटर चाय सर्व करने के लिए महिला के पास आता है, जिसे देखकर वो कहती हैं कि ये तो बहुत फैंसी है. तब वेटर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहता है- ऐसा इसीलिए है क्योंकि ये बहुत महंगी है. इसके बाद वेटर महिला को इसे पीने के सही तरीके के बारे में बताता है.

Amchong में बनाया वीडियो

वीडियो में नजर आ रहे वेटर की टीशर्ट पर Amchong लिखा है. इसका मतलब है कि इस वीडियो को गुवाहाटी के मशहूर आमचोंग टी एस्टेट (Amchong Tea Estate) में शूट किया गया है. यह चाय बागान लगभग 1800 एकड़ में फैला हुआ है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और बेहतरीन ऑर्थोडॉक्स चाय के लिए दुनिया भर में मशहूर है. यहां आने वाले मेहमानों को सिर्फ चाय ही नहीं परोसी जाती, बल्कि चाय से प्रेरित एक अनोखा मेनू भी मिलता है. यही वजह है कि वीडियो में दिख रही ब्रिटिश महिला इसी खूबसूरत डाइनिंग डेस्टिनेशन में बैठकर भारत की इस दुर्लभ चाय का लुत्फ उठा रही हैं.

इसकी खुशबू से बेहतर था स्वाद

इस एक चाय के लिए डीआना को कितने रुपये चुकाने पड़े, इसका खुलासा उन्होंने अपने वीडियो में नहीं किया है. फिर भी इंस्टाग्राम पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग राय दे रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'असम में सबसे महंगी चाय आजमा रही हूं. इस चाय की कीमत 45000 रुपये से शुरू होती है और 1.5 लाख रुपये तक जा सकती है. इसे आजमाने से पहले मैं सोच रही थी कि यह शायद पिघले हुए सोने जैसी होगी. लेकिन मैं आपको बता दें कि इसकी खुशबू के मुकाबले इसका स्वाद बेहतर था.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

एक यूजर ने लिखा, 'अगर कोई मुझसे पूछे तो मैं 1 लाख में इस चाय को पीने से ज्यादा बेहतर बाइक खरीदना सही समझूंगा.'

दूसरे यूजर ने इसे अजीब बताते हुए लिखा, 'मुझे भी अच्छा नहीं लगता जब चाय से अच्छी खुशबू नहीं आती.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैंने दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बार गोल्डन टी देखी थी, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम थी. उस पल तो कोई भी खुद को बहुत गरीब महसूस करने लगेगा.'

चुनिंदा पत्तियों को होता है इस्तेमाल

बताते चलें कि असम की मनोहारी गोल्ड (Manohari Gold Tea) चाय की दुनिया में किसी रहस्य से कम नहीं है. साल 2022 में यह चाय 1.15 लाख प्रति किलो की कीमत पर नीलाम हुई थी. इसकी खासियत हैं इसकी सुनहरी टिप्स और बेहद सीमित उत्पादन. यह चाय पूरी तरह हाथों से तोड़ी जाती है और सिर्फ चुनिंदा पत्तियों का ही इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि यह असम की सबसे महंगी चाय में गिनी जाती है.

ये भी पढ़ें:- ब्रिटिश महिला ने पहली बार देखा लद्दाख, बोलीं- 'भारत की ये ट्रिप मैं कभी नहीं भूलूंगी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deanna, Most Expensive Tea In India, Assam, Manohari Gold Tea, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com