शादी-विवाह का मौसम चल रहा है. घर में शादी हो तो घरवाले चाहते हैं कि हर चीज परफेक्शन के साथ हो जाए और कहीं कोई समस्या न आए. लेकिन अगर दुल्हन का नाम ही ‘समस्या' हो तो, फिर आगे क्या होगा. हाल में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें दूल्हे की कार नजर आ रही है. दूल्हे की कार के पीछे कुछ ऐसा लिखा है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे.
अनिल की ‘समस्या'
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी के लिए सजी-धजी एक कार नजर आ रही है. कार के पीछे दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा है. कार के पीछे लिखा है, ‘अनिल वेड्स समस्या'. शादी के दौरान यूं तो परिवार के लोग हर एक चीज को बारीकी से देखते हैं और संभालते हैं, लेकिन शायद कार के पीछे लगे पोस्टर को ठीक से चेक करना लोग भूल गए. आप भी इस नाम को पढ़ कर कंफ्यूज हो रहे हैं तो बता दें कि आखिर यहां गड़बड़ क्या है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
समस्या में आखिर क्या है ‘समस्या'
ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि दुल्हन का नाम समस्या नहीं समरया है. चूंकि इसे इस तरह से लिखा गया है कि यह समस्या दिख रहा है. नजरों का धोखा कहें या चूक कार के पीछे लिखे दुल्हन के नाम से सोशल मीडिया पर लोगों को मुस्कुराने की वजह दे दी. इस पोस्ट को लाखों बार देखा जा चुका है और ढेरों लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट किया है.
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, अनिल की समस्या, अनील जानें. दूसरे ने लिखा, भाई बड़ा हिम्मतवाला है. वहीं एक यूजर ने लिखा, भाई ध्यान से पढ़ो समस्या नहीं समयरा है. चौथे यूजर ने लिखा, कितने अच्छे लोग है, समस्या को भी धूमधाम से ले जा रहे हैं.
ये Video भी देखें: DRDO ने बनाई ऐसी बुलेटप्रूफ जैकेट, झेल लेगा Sniper की 6 गोलियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं