विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल, प्रह्लाद जोशी बोले- अब ठीक हैं

कर्नाटक के हुबली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फूड पॉइजनिंग के कारण तबीयत बिगड़ गई. इस वजह से वे प्रस्‍तावित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है क‍ि अब वे पूरी तरह ठीक हैं.

गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल, प्रह्लाद जोशी बोले- अब ठीक हैं
कर्नाटक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत बिगड़ी. (फाइल फोटो)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कर्नाटक के हुबली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. शाह को हुबली के गबूर में केएलई जगद्गुरु गंगाधर महास्वामीगलु मूरुसाविरमठ चिकित्सा महाविद्यालय की नई इमारत और 1,200 बिस्तरों वाले केएलई अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करना था. लेकिन, फूड पॉइजनिंग होने के कारण वे कार्यक्रम स्‍थल तक नहीं पहुंचे.  

अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार 18 सितंबर की देर रात हुबली पहुंचे थे. हुबली के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनका दौरान बेलगावी जिले में था. लेकिन, तबीयत बिगड़ने के बाद उनके सभी कार्यक्रम निरस्‍त कर दिए गए. उन्‍होंने हुबली में होटल में आराम किया. 

पूर्व राज्यसभा सांसद कोरे ने सभा में दी जानकारी

केएलई सोसाइटी के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभाकर कोरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा- गृह मंत्री अमित शाह को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों और डॉक्‍टरों की सलाह की वजह से वह नहीं आ सके. उन्होंने मुझे यह संदेश आप तक पहुंचाने के लिए कहा है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बेलागवी के सांसद जगदीश शेट्टार और श्री जगद्गुरु मूरुसाविरमठ के श्री गुरुसिद्ध राजयोगिन्द्र स्वामी ने संस्थानों का उद्घाटन किया. 

केंद्रीय मंत्री जोशी बोले- अब पूरी तरह ठीक 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग हो गई थी, अब वे पूरी तरह ठीक हैं. जोशी ने आगे कहा कि स्वाभाविक है कि फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई उल्टी के कारण उन्हें थोड़ी कमजोरी आ गई थी. डॉक्‍टर की सलाह पर उन्‍होंने होटल में रुककर आराम किया. 

25 वर्षों से बिना रुके राष्ट्रसेवा, हर दिन 16 से 18 घंटे काम; वडनगर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर बोले अमित शाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah News, Amit Shah Latest News, Amit Shah Visit, Karnataka News Cherry Blossom Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com