विज्ञापन

IPS अंश‍िका वर्मा, पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई 80 के दशक में ऐसे द‍िखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल

उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस कपल अंशिका वर्मा और उनके पत‍ि ब‍िजनौर एसपी आईपीएस केके बिश्नोई का 80 के दशक की 'रेट्रो थीम' वाला नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

IPS अंश‍िका वर्मा, पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई 80 के दशक में ऐसे द‍िखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल
आईपीएस अंश‍िका वर्मा बरेली दक्ष‍िण एएसपी व केके ब‍िश्‍नोई ब‍िजनौर एसपी हैं.
  • उत्‍तर प्रदेश कैडर आईपीएस अंशिका वर्मा प्रयागराज और केके बिश्नोई राजस्‍थान के रहने वाले हैं.
  • अंशिका वर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर इस रेट्रो लुक की तस्वीरें शेयर की हैं.
  • अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली दक्षिण में एएसपी के पद पर तैनात हैं और केके बिश्नोई बिजनौर के पुलिस अधीक्षक हैं

उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस कपल अंशिका वर्मा और उनके पत‍ि ब‍िजनौर एसपी आईपीएस केके बिश्नोई का 80 के दशक की 'रेट्रो थीम' वाला नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. भारतीय पुलिस सेवा की चर्चित आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और उनके पति आईपीएस केके बिश्नोई का 80 के दशक की रेट्रो थीम वाला लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे इस लुक की तस्वीरें खुद अंशिका वर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. 

IPS ANshika Verma New Look

आईपीएस अंश‍िका वर्मा और उनके पत‍ि आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई का नया लुक. 

आईपीएस अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली दक्षिण में एएसपी के पद पर तैनात हैं, जबकि केके बिश्नोई बिजनौर के एसपी हैं. बिश्नोई का हाल ही में संभल के पुलिस अधीक्षक पद से बिजनौर तबादला हुआ है. दोनों उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस कपल हैं. 
IPS Anshika Verma New Look

IPS अंश‍िका वर्मा का पत‍ि आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई के साथ नया लुक, 80 के दशक की रेट्रो थीम में नजर आया कपल

जन्‍माष्‍टमी पर वायरल हुए था डांस वीड‍ियो 

जन्माष्टमी 2026 पर आईपीएस अंशिका वर्मा का एक डांस वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे राधा-कृष्ण बने कलाकारों पर पुष्प वर्षा करते और गोपियों संग नृत्य करते हुए नजर आई थीं. अब ब‍िजनौर एसपी केके ब‍िश्‍नोई ने 9 स‍ितंबर को दोनों की रेट्रो थीम वाले लुक की दो तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है ज‍िनके कैप्‍शन में ल‍िखा है-Timeless 

IPS Anshika Verma New Look

आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंश‍िका वर्मा ने  29 मार्च 2026 को शादी की थी.

रेट्रो थीम वाली तीन तस्‍वीरों में से एक में दोनों कार में बैठे नजर आ रहे हैं जबक‍ि दो फोटो में अकेले-अकेले. महज 15 घंटे में ही इनकी तस्‍वीरों को 107K से ज्‍यादा यूजर लाइक कर चुके हैं. तस्‍वीरों पर कमेंट की तो बाढ़ आई हुई है. यूजर उनके रेट्रो लुक की जमकर तारीफ कर रहे है.   

ips anshika verma kk bishnoi 80s retro look photos viral

केके ब‍िश्‍नोई 2018 बैच और अंश‍िका वर्मा 2021 बैच आईपीएस हैं. 

कौन हैं आईपीएस अंश‍िका वर्मा व केके ब‍िश्‍नोई? 

अंश‍िका वर्मा को जन्‍म 3 जनवरी 1996 को प्रयागराज में अन‍िल वर्मा के घर हुआ है जबक‍ि केके ब‍िश्‍नोई का जन्‍म 1 जनवरी 1994 को राजस्‍थान के बाड़मेर में सुजाना राम के घर हुआ है. उत्‍तर प्रदेश पुल‍िस में 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार (केके बिश्नोई) और 2021 बैच की आईपीएस अंश‍िका वर्मा ने  29 मार्च 2026 को शादी की थी.  

यह भी पढ़ें - IPS अंशिका वर्मा का डांस VIDEO वायरल, भूटान वाली तस्‍वीर पर तो पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई ने क‍िया शानदार कमेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS Anshika Verma, KK Bishnoi, Viral Photo, Uttar Padesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com