Trending Video: दुनियाभर में ऐसे कई जंगली और खूंखार जीव-जानवर मौजूद हैं, जिनके नाम भर से लोगों की डर के मारे रूह कांप उठती है. इनके सामने आने से जंगल के अन्य जानवर भी कतराते हैं, तो इंसान क्या चीज है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खतरा मोल लेने के आदि होते हैं, जो कई बार ऐसे काम कर दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आप भी दांतो तले उंगली दबा लेंगे. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक बच्चा गोद में मगरमच्छ और गले में अजगर को लपेटे नजर आ रहा है. इस दौरान बच्चे के पीछे बैठे टाइगर को देख यकीनन हैरानी होना लाजिमी है.
जंगली जानवरों के साथ खेलता नजर आया बच्चा
इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. वीडियो (Viral Video) में एक बच्चा मजे से एक कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है. इस दौरान उसकी गोद में एक बेबी मगरमच्छ और गले में एक अजगर लिपटा नजर आ रहा है. यही नहीं बच्चा जिस कुर्सी पर बैठा हुआ है उसके पीछे एक टाइगर बैठा हुआ है. बावजूद इसके बच्चा के चेहरे पर डर की एक सिकंज नजर नहीं आ रही है. वो उन जंगली जीवों के साथ इस कदर खेल रहा है, जैसे कि वो उसके पालतू हों.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो देखकर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 15 अक्टूबर को शेयर किया गया था. @nouman.hassan1 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए हैरानी जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मगरमच्छ का मुंह बंद कर रखा है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मोगली का छोटा भाई.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'गार्डन में भाई ने चिड़ियाघर खोल रखा है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं