विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

खिलौना समझ पकड़ा ज़हरीला सांप, बच्चे की हिम्मत देख सोशल मीडिया पर छाए रिएक्शन

वायरल हो रहे इस चौंका देने वाले वीडियो में एक नन्हा सा बच्चा अपनी नन्हीं हथेलियों में एक सांप को पकड़कर खड़ा नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग दंग हैं. वहीं कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं.

खिलौना समझ पकड़ा ज़हरीला सांप, बच्चे की हिम्मत देख सोशल मीडिया पर छाए रिएक्शन
खिलौने की तरह सांप से खेलता नजर आया नन्हा बच्चा, देख लोग बोले- खतरों से खेलने का जिगर लेकर पैदा हुआ है

Kid Caught The Snake And Played With It: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है, जिसे देखकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा सा बच्चा अपनी छोटी-छोटी हथेलियों में एक ज़िंदा सांप को पकड़ता नजर आ रहा है. यह वीडियो इतना चौंकाने वाला है कि लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक छोटा बच्चा ज़मीन पर रेंगते एक सांप को बिल्कुल बेखौफ अंदाज में पकड़ लेता है. सांप खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन बच्चा बड़ी आसानी से उसे काबू में कर लेता है, जैसे वो कोई खिलौना हो. यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कहां की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे बिहार का बताया जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

सांप के साथ खेलते नजर आया बच्चा (baby catches snake video)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sigma_m_a_l_e_s नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स के साथ शेयर भी कर चुके हैं. जहां एक तरफ कुछ लोग इस बच्चे की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो, आपके घर सपेरा पैदा हुआ है', तो वहीं एक अन्य ने कहा, 'ये बच्चा तो किसी फिल्म का स्टंटमैन निकला,' लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो इस वीडियो को लेकर माता-पिता की जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं.

बच्चे की हिम्मत की तारीफ करने लगे लोग (snake viral video)

इस वीडियो में भले ही बच्चे की मासूमियत और बेखौफ हिम्मत नजर आती हो, लेकिन यह एक बड़ा खतरा भी दर्शाता है. बच्चे की नादानी कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है. सांप ज़हरीला हो सकता था और एक पल की चूक किसी भी बड़े हादसे में बदल सकती थी. माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को ऐसे खतरनाक जीवों से दूर रखें. बच्चों को सही और गलत की पहचान नहीं होती. हर सांप खिलौना नहीं होता और हर बच्चा बाजीगर नहीं.

ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video Toddler Snake, Baby Catches Snake Video, Fearless Baby Viral Clip, Snake Viral Video India, Baby Plays With Snake, Instagram Viral Reel, Bihar Viral Snake Video, Dangerous Toddler Stunt, Child With Snake, Parenting Safety Tips, Snake, Kid, Child, Kid Caught The Snake, Kid Caught The Snake And Played With It, Viral Video, Viral News, Trending Video, Trending News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com