सोशल मीडिया पर आए दिन रेलवे क्रॉसिंग से जुड़े बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें ज्यादातर एक्सीडेंट और लापरवाही की घटनाएं देखने को मिलती हैं. लेकिन, अब जो वायरल वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, ये बाकी वीडियो से काफी अलग है. हम सभी जानते हैं कि दुर्घटनाओं और हादसों को रोकने के लिए रेलवे लाइन पर फाटक की जगह पुल और अंडरपास बनाए जाते हैं. ताकि लोग ट्रेन गुजरने के दौरान भी अपनी आवाजाही को जारी रख सकें.
लेकिन, सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो पर दिए गए टेक्स्ट के मुताबिक ये वीडियो रुड़की रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. जहां बाइक और साइकिल सवार तब तक लोहे के पुल के नीचे से नहीं गुजरते जब तक की ट्रेन उस पर से पूरी तरह से निकल नहीं जाती. वीडियो वायरल होने के बाद से इस मुद्दे पर लोगों के बीच बहस छिड़ हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
10 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन लोहे के पुल से गुजर रही है. इस दौरान उसके नीचे से जाने वाले बाइक और साइकिल सवार रुक गए हैं. मानो यहां कोई फाटक हो. लेकिन, आप देख सकते हैं कि ना तो इधर कोई फाटक है, ना ही कोई ट्रैफिक सिग्नल... फिर भी लोग तब तक खड़े रहते हैं जब तक की ट्रेन पुल के ऊपर से गुजर नहीं जाती. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय रखी है, कि आखिर लोग क्यों ट्रेन के जाने के दौरान पुल से दूर खड़े हैं.
देखें Video:
बहुत कम ही लोग इस टॉप सीक्रेट को जानते हैं कि दोनों तरफ़ के लोग बिना किसी सिग्नल के क्यो रुके हुए हैं.?pic.twitter.com/l2hwzMIm1q
— Ashwini Yadav (@iamAshwiniyadav) April 17, 2024
इस वीडियो को X पर @iamAshwiniyadav नाम के यूजर ने 18 अप्रैल को रीपोस्ट किया और लिखा - बहुत कम ही लोग इस टॉप सीक्रेट को जानते हैं कि दोनों तरफ़ के लोग बिना किसी सिग्नल के क्यों रुके हुए हैं? इस क्लिप को अबतक 1.2 मिलियन व्यूज और लगभग 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
यूजर्स वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर मजे भी ले रहे रहे हैं. एक ने लिखा, विमल और कमला पसंद थूकने वालों से डर होगा. दूसरे यूजर ने लिखा, कोई मल ना गिर जाए इस डर से. इसी तरह बाकी यूजर्स ने भी मज़े लेते हुए लिखा- गीला और पीला होने का डर होगा. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं