विज्ञापन

सब्जी वाला बेच रहा है AI के लिए डेटा? बेंगलुरु के इस बंदे की कमाई देख उड़ जाएंगे होश!

बेंगलुरु की सड़कों पर सब्जी बेचने वाला एक शख्स आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है. माथे पर अजीब सा डिवाइस बांधकर वह ऐसा काम कर रहा है, जिसके बारे में जानकर अच्छे-अच्छे टेक्निकल एक्सपर्ट के भी कान खड़े हो जाएं.

सब्जी वाला बेच रहा है AI के लिए डेटा? बेंगलुरु के इस बंदे की कमाई देख उड़ जाएंगे होश!
सब्जी बेचते-बेचते ऐसे कमाएं महीने के लाखों रुपये!
Photo: Insta/@vai.bhaaavvv

Bengaluru vegetable seller: बेंगलुरु शहर कई बार अपनी अजीबोगरीब खबरों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही फिल्मी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब घूम रहा है, जिसमें एक सब्जी वाला ठेले पर सब्जी कम और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लिए डेटा ज्यादा इकट्ठा करते दिख रहा है. उसके सिर पर बंधा डिवाइस देखकर किसी को भी लगेगा कि 'भाई ये कोई जासूसी कर रहा है' या फिर 'मार्वल' की फिल्म का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें:-बॉस से पूछ लिया 'सर, आगे क्या करना है?, तो नौकरी से ही निकाल दिया, अब CEO का पोस्ट मचा रहा कोहराम

वीडियो बनाने वाले वैभव ने जब उस शख्स से पूछताछ की, तो पता चला कि यह कोई खेल नहीं, बल्कि कमाई का नया जरिया है. एआई कंपनियों को अपनी मशीनों और रोबोट्स को इंसानों जैसा व्यवहार सिखाने के लिए असली दुनिया के डेटा की जरूरत पड़ती है.

350 रुपये प्रति घंटा का 'खेल' (Earning 350 rupees per hour for AI training)

खबर ये है कि यह डेटा कलेक्शन का काम उस सब्जी वाले की जेब गर्म कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस काम के बदले उसे प्रति घंटा 350 रुपये मिलते हैं. अगर हिसाब लगाइए, तो दिन के 10 घंटे काम करने पर ये कमाई 3,500 रुपये के पार पहुंच जाती है और महीने के अंत में ये आंकड़ा 1 लाख रुपये के भी ऊपर जा सकता है. अब आप खुद सोचिए, सब्जी की मंदी से परेशान होकर क्या कोई ऐसी कमाई का रास्ता चुनना गलत है?

ये भी पढ़ें:-कौन हैं बहराइच से लंदन पहुंचीं 23 साल की नैना? खुद किंग चार्ल्स ने किया सम्मानित

काम बचेगा या एआई खा जाएगा? (AI vs Human Jobs)

इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. लोग सोच रहे हैं कि आज एआई कंपनियों के लिए हम डेटा जुटा रहे हैं, लेकिन क्या कल यही एआई हमारी नौकरियां छीन लेगा? कोई इसे तरक्की का नया द्वार कह रहा है, तो कोई इसे आने वाले खतरे की आहट मान रहा है. टेक्नोलॉजी का पहिया तो घूमेगा ही, अब ये आप पर है कि आप उसके साथ खुद को बदलते हैं या पीछे रह जाते हैं. सब्जी वाला तो फिलहाल अपनी तकनीक और मेहनत का मेल बिठाकर मालामाल हो रहा है, बाकी भविष्य के गर्भ में क्या है, ये तो वक्त ही बताएगा.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Vegetable Seller, AI Data Collection Job, Viral Video, AI Training Income, Future Of Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com