LinkedIn Viral Story: नोएडा की कंपनी 'इंस्टाएस्ट्रो' के CEO नितिन वर्मा ने लिंक्डइन पर एक ऐसी कहानी छेड़ी कि इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया. उन्होंने एक सीनियर प्रोफेशनल को हायर किया था, यह सोचकर कि वह अपना काम खुद संभालेगा, लेकिन जब उस बंदे ने आकर पूछा कि 'आगे क्या करना है', तो नितिन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उनका कहना था कि उन्हें 'फॉलोअर्स' नहीं, 'लीडर्स' चाहिए, जो अपनी जिम्मेदारी खुद समझें.

ये भी पढ़ें:-35 की उम्र में कॉर्पोरेट की दुनिया को कहा 'टा-टा बाय-बाय', 11 साल की नौकरी को कहा खुदा हाफिज, वजह दिल जीत लेगी!
'सोच' और 'सवाल' की लड़ाई (Noida CEO viral post)
सीईओ का तर्क बड़ा साफ है, अगर हर काम के लिए उन्हें ही रास्ता दिखाना पड़ा, तो फिर भारी-भरकम सैलरी पर उस सीनियर को क्यों रखा? उनका मानना है कि लीडरशिप में खुद फैसले लेने का दम होना चाहिए. वहीं, दूसरी तरफ पब्लिक का एक बड़ा धड़ा इस बात से खफा है. लोगों का कहना है कि स्टार्टअप में आने वाले नए बंदे को थोड़ा समय तो मिलना चाहिए, ताकि वो कंपनी के विजन को समझ सके.
इंटरनेट पर छिड़ा है 'महासंग्राम' (CEO Viral Post)
सोशल मीडिया पर अब इस मुद्दे को लेकर आर-पार की लड़ाई चल रही है. कुछ लोग सीईओ को 'रूखा' और 'अहंकारी' बता रहे हैं, तो कुछ उनके 'ओनरशिप' वाले एटीट्यूड को सही ठहरा रहे हैं. कुल मिलाकर, यह मामला सिर्फ एक नौकरी छूटने का नहीं है, बल्कि आज के दौर में बॉस और एम्प्लॉई के बीच के बदलते रिश्ते की एक बड़ी मिसाल बन गया है.
ये भी पढ़ें:-'भंडारा करा दो बाबूजी' वाले 'भाईसाहब' का यह VIDEO क्यों हो रहा है इतना वायरल?
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं