Viral Video: सोशल मीडिया पर एक टैक्सी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पहली नजर में देखकर लोग 'चलता-फिरता मिनी-मार्ट' कह रहे हैं. वायरल क्लिप में यात्रियों को इसमें सफर करते हुए गरमा गर्म इंस्टेंट नूडल्स बनाते, कॉफी पीते और स्नैक्स का मजा देखा जा सकता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि ये सारा सामान एकदम फ्री है. जी हां, खाने-पीने की चीजों के अलावा भी इस छोटी सी कैब में ब्लश, नेल पॉलिश जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स, टूथब्रश, नेल कटर और खिलौनों को भी सलीखे से रखा गया है.
कहां चल रही है ये अनोखी टैक्सी?
यह अनोखी टैक्सी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पिछले 10 साल से चल रही है. इस टैक्सी में सफर करने वाले यात्री अपना एक्सपीरियंस पोस्ट-इट नोट्स पर लिखते हैं, जिन्हें आप वायरल वीडियो में टैक्सी की छत से लटके देख सकते हैं. वायरल वीडियो में इस कैब की तुलना मशहूर 7-11 स्टोर से की गई है, जो लंबे और थकाऊ सफर को मजेदार बना देती है.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
आखिर कैसे मैनेज होता है इतना खर्चा?
इस टैक्सी का एक और वीडियो कुछ महीने पहले भी वायरल हुआ था, जिसमें इस कैब के ड्राइवर ने बताया था कि यात्री खुश होकर प्यार से उन्हें जो टिप देते हैं, उसी पैसे से दोबारा नए स्नैक्स और छोटे-मोटे तोहफे खरीदकर वे कैब में रख देते हैं. इससे हर बार जब नया कस्टर कैब राइड बुक करता है तो उसे वो सारा सामान मिलता है. इसमें उनका कोई खास खर्च भी नहीं होता.
यहां देखें पुराना वीडियो:-
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन्स
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी राय भी कमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं:-
एक यूजर ने ड्राइवर की तरीफ करते हुए लिखा, 'भाई ने कस्टमर केयर को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया है.'
दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'अगर मैं इस कैब में होता तो सारा सामान चुरा लेता.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये इतनी सुंदर है कि मैं रोज इसमें सफर करना चाहूंगा.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'वीडियो देखकर मेरा कम से कम एक बार तो इस टैक्सी में सफर करने का मन है.'
यह भी पढ़ें:- लंदन में नीलाम हो रहा ताजमहल के नीचे बने कमरों में लगा संगमरमर का टुकड़ा, 200 साल पहले ले गए थे अंग्रेज
यह भी पढ़ें:- यमुना में प्लास्टिक फेंकने से रोका तो मारने के लिए दौड़ा...Video देख लोग दिल्ली पुलिस से कर रहे एक्शन की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं