विज्ञापन

बेंगलुरु में 2BHK का किराया 70,000 रुपये! घर ढूंढना क्यों बन गया ‘डरावना सपना’? घरों की सच्चाई चौंका देगी

बेंगलुरु में तेजी से बढ़ती रियल एस्टेट कीमतें और किराए आम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं. अगर यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले समय में शहर में घर लेना और भी मुश्किल हो सकता है.

बेंगलुरु में 2BHK का किराया 70,000 रुपये! घर ढूंढना क्यों बन गया ‘डरावना सपना’? घरों की सच्चाई चौंका देगी
घर खरीदना तो दूर, किराया भी नहीं हो रहा मैनेज! Reddit पोस्ट ने खोली पोल

बेंगलुरु में बढ़ती महंगाई और रियल एस्टेट की कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हाल ही में एक रेजिडेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर पोस्ट कर अपनी परेशानी शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है. उसने बताया कि शहर में 2BHK घर ढूंढना अब एक बुरे सपने जैसा हो गया है.

3 साल में 1.4 करोड़ रुपये से 2 रुपये करोड़ पहुंची कीमत

रेजिडेंट के अनुसार, वह पिछले 3 साल से एक फ्लैट की कीमत पर नजर रख रहा था. पहले कीमत 1.4 करोड़ रुपये थी. अब कीमत 2 करोड़ रुपये है. हैरानी की बात यह है कि उस फ्लैट में कई खामियां थीं, जैसे- पास में बड़ा नाला, खराब सड़कें, पानी के लिए टैंकर पर निर्भरता. फिर भी, बाहरी रिंग रोड और IT कंपनियों के पास होने की वजह से इसकी डिमांड बनी हुई है.

किराया भी पहुंचा 70,000 रुपये के पार

सिर्फ खरीदना ही नहीं, किराए पर रहना भी अब आसान नहीं रहा. रेजिडेंट ने बताया, कि जिस फ्लैट का किराया पहले काफी कम था, अब वही 70,000 रुपये से ज्यादा में मिल रहा है. इस तेजी से बढ़ते किराए ने लोगों को हैरान कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सपनों का घर लेना होता जा रहा मुश्किल

रेजिडेंट ने कहा, कि वह 3-4 साल में पैसे जमा कर घर खरीदना चाहता था, लेकिन जिस तेजी से कीमतें बढ़ रही हैं, उससे अब यह सपना पूरा करना मुश्किल हो गया है. कुछ सोसायटी में तो 2BHK फ्लैट की कीमत 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है और वे भी बिक चुके हैं.

बढ़ती कीमतें और समस्याएं, दोनों साथ

सबसे बड़ी चिंता यह है कि इतनी महंगी कीमत देने के बाद भी लोगों को बेसिक सुविधाएं नहीं मिल रहीं. जैसे- पानी की समस्या, खराब सड़कें, आसपास का इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर. इन सबके बावजूद कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों के लिए घर खरीदना और मुश्किल होता जा रहा है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: आज मेरा आखिरी दिन है… टीचर की बात सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे, क्लासरूम का ये Video रुला देगा

अब घर जाने का मन नहीं करता… एक ऑटो राइड और जिंदगी का सबसे बड़ा सबक! ड्राइवर की कहानी सुन रो पड़ेंगे

अजीब बदला! पड़ोसी को डराने के लिए रोज स्पीकर पर 10 घंटे बजाईं भूतों की आवाजें, फिर कोर्ट ने ऐसे सिखाया सबक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Rent Hike, 2BHK Rent Bangalore, Real Estate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com