विज्ञापन

आज मेरा आखिरी दिन है… टीचर की बात सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे, क्लासरूम का ये Video रुला देगा

यह वीडियो इस बात का सबूत है कि एक अच्छा टीचर सिर्फ पढ़ाई नहीं कराता, बल्कि बच्चों के दिल में खास जगह बना लेता है. यही वजह है कि विदाई का यह पल इतना भावुक बन जाता है.

आज मेरा आखिरी दिन है… टीचर की बात सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे, क्लासरूम का ये Video रुला देगा
जब टीचर ने कहा- आज मेरा आखिरी दिन है… क्लास में रो पड़े बच्चे, वीडियो वायरल

हर रोज की तरह स्कूल में एक दिन बिल्कुल सामान्य तरीके से शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही देर में वह पल बेहद भावुक बन गया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया कि जैसे ही एक टीचर ने अपने छात्रों को बताया कि आज उनका आखिरी दिन है, पूरी क्लास का माहौल बदल गया. यह वीडियो @ebuu_dd नाम की यूजर ने शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

टीचर की बात सुनते ही रो पड़े बच्चे

वीडियो की शुरुआत में टीचर बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आती हैं, लेकिन जैसे ही वह बताती हैं कि वह स्कूल छोड़ रही हैं, बच्चे खुद को संभाल नहीं पाते. कुछ बच्चे रोते हुए नजर आते हैं. कई छात्र टीचर को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं. टीचर भी बच्चों को संभालते और दिलासा देते दिखती हैं. यह दृश्य इतना भावुक था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं.

देखें Video:

टीचर सिर्फ पढ़ाते नहीं, मां की तरह होते हैं...

Ebita Rai ने वीडियो के साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा- एक टीचर सिर्फ पढ़ाने वाला नहीं होता, बल्कि वह दूसरी मां की तरह होता है, जो बच्चों को संभालता, गाइड करता और प्रेरित करता है.

लोगों ने शेयर की अपनी यादें

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपने-अपने अनुभव भी शेयर किए. एक यूजर ने लिखा, फेवरेट टीचर को अलविदा कहना, जिंदगी का पहला दिल टूटने जैसा होता है. दूसरे ने कहा, यही असली इनाम है एक अच्छे टीचर का. कई लोगों ने अपने पुराने टीचर्स को याद करते हुए भावुक कमेंट्स किए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: अब घर जाने का मन नहीं करता… एक ऑटो राइड और जिंदगी का सबसे बड़ा सबक! ड्राइवर की कहानी सुन रो पड़ेंगे

अजीब बदला! पड़ोसी को डराने के लिए रोज स्पीकर पर 10 घंटे बजाईं भूतों की आवाजें, फिर कोर्ट ने ऐसे सिखाया सबक

1995 में किया गया Amazon का पहला ऑर्डर क्या था? जिसने बदल दी पूरी दुनिया, Bezos-Musk भी मान रहे इसकी अहमियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emotional Teacher Video, Student Teacher Video, Teacher Student Emotional Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com