विज्ञापन

अब घर जाने का मन नहीं करता… एक ऑटो राइड और जिंदगी का सबसे बड़ा सबक! ड्राइवर की कहानी सुन रो पड़ेंगे

यह कहानी हमें सिखाती है कि हर इंसान के पीछे एक अनकही कहानी होती है. छोटी-छोटी बातें भी किसी की जिंदगी में बहुत मायने रखती हैं. इसलिए हमें हमेशा दूसरों के प्रति संवेदनशील और समझदार होना चाहिए.

अब घर जाने का मन नहीं करता… एक ऑटो राइड और जिंदगी का सबसे बड़ा सबक! ड्राइवर की कहानी सुन रो पड़ेंगे
घर जाने की जल्दी तब होती है… ऑटो ड्राइवर की एक बात ने लोगों को कर दिया भावुक

कभी-कभी जिंदगी के बड़े सबक हमें सबसे साधारण पलों में मिल जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर की बात ने हजारों लोगों को भावुक कर दिया. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @wanderlungez ने शेयर किया, जिसमें एक सामान्य ऑटो राइड के दौरान हुई बातचीत को दिखाया गया है.

उम्र के इस पड़ाव पर भी क्यों कर रहे काम?

वीडियो में दिख रहा ड्राइवर करीब 50-60 साल का था और देर रात तक काम कर रहा था. जब पैसेंजर ने उनसे पूछा, कि वह इस उम्र में भी इतना काम क्यों करते हैं, तो उनका जवाब चौंकाने वाला था. उन्होंने कहा कि अब काम पैसे के लिए नहीं, बल्कि समय बिताने के लिए करते हैं.

पत्नी के जाने के बाद बदल गई जिंदगी

बातचीत के दौरान ड्राइवर ने अपनी जिंदगी का एक भावुक पहलू भी बताया. उन्होंने बताया, कि उनकी शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके थे और उनकी तीन बेटियां हैं, जो अब अलग-अलग शहरों में रहती हैं. पहले उनका रोज का एक तय रूटीन था. वह देर से घर लौटते, तो उनकी पत्नी दरवाजे पर इंतजार करती, उनका हाल पूछती और खाना परोसती. लेकिन, अब उनकी पत्नी इस दुनिया में नहीं हैं, और उनके साथ ही वो छोटे-छोटे खुशियों भरे पल भी खत्म हो गए.

देखें Video:

घर जाने की जल्दी तब होती है जब…

राइड के आखिर में जब पैसेंजर ने पूछा कि क्या वह अब घर जा रहे हैं, तो ड्राइवर मुस्कुरा कर बोले कि वह अभी और काम करेंगे. जब उनसे वजह पूछी गई, तो उनका जवाब हर किसी के दिल को छू गया. उन्होंने कहा- घर जाने की जल्दी तब होती है, जब कोई इंतजार कर रहा हो.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जाहिर की भावनाएं

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं. एक यूजर ने लिखा, कुछ लोग शोर पसंद नहीं करते, वो बस इसलिए बाहर रहते हैं क्योंकि घर की खामोशी ज्यादा भारी लगती है. दूसरे ने कहा, हर किसी की जिंदगी एक जैसी नहीं होती, इसलिए हमेशा दयालु रहें. कई लोगों ने इसे सिर्फ एक बातचीत नहीं, बल्कि जिंदगी की सच्चाई बताया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: अजीब बदला! पड़ोसी को डराने के लिए रोज स्पीकर पर 10 घंटे बजाईं भूतों की आवाजें, फिर कोर्ट ने ऐसे सिखाया सबक

1995 में किया गया Amazon का पहला ऑर्डर क्या था? जिसने बदल दी पूरी दुनिया, Bezos-Musk भी मान रहे इसकी अहमियत

जन्मदिन पर मां को याद कर रो पड़ी काम करने वाली ‘दीदी', फिर मालिक ने किया दिल जीत लेने वाला काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com