विज्ञापन

दुबई में शाहरुख खान हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च, पहले ही दिन बिक गए 50 करोड़ वाले सारे पेंटहाउस, सबसे सस्ता अपार्टमेंट कितने का?

दुबई में शाहरुख खान के नाम से लॉन्च किए गए लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट में सारे पेंटहाउस को उनकी पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. पेंटहाउस की कीमत भले ही 50 करोड़ रुपए रही हो, लेकिन इस प्रोजेक्ट में सस्ते अपार्टमेंट्स भी हैं, जो अपर मिडिल क्लास के बजट में हैं.

दुबई में शाहरुख खान हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च, पहले ही दिन बिक गए 50 करोड़ वाले सारे पेंटहाउस, सबसे सस्ता अपार्टमेंट कितने का?
दुबई में शाहरुख खान के नाम से लॉन्च प्रोजेक्ट में घर खरीदना चाहेंगे? (सांकेतिक तस्वीर)
Source: NDTV Graphics/Canva

शाहरुख खान के नाम पर दुबई में लॉन्च हुई लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च होते ही 50 करोड़ वाले पेंटहाउस पर खरीदार टूट पड़े. शाहरुख की पत्नी गौरी खान के डिजाइन किए गए ये सारे पेंटहाउस पहले ही दिन बिक गए. बॉलीवुड के किंग खान के नाम का इस्तेमाल अब दुबई के रियल एस्टेट बाजार में दूसरी बार हुआ है. डैन्यूब प्रॉपर्टीज ने दुबई में शाहरुख खान के नाम पर ये लग्जरी आवासीय परियोजना लॉन्च की है. इसका नाम ‘शाहरुख्ज रेजिडेंसेज बाय डैन्यूब' रखा गया है. कंपनी ने बताया कि परियोजना के सभी पेंटहाउस लॉन्च के पहले ही दिन बिक गए. इनमें से हर एक की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई गई है.

इस परियोजना की शुरुआत गुरुवार को दुबई की मैरीटाइम सिटी में हुई. इसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान भी शामिल हुए. गौरी खान ने इस परियोजना के पेंटहाउस का इंटीरियर डिजाइन किया है. कार्यक्रम की मेजबानी फिल्मकार करण जौहर ने की.

4.2 करोड़ रुपये से शुरू है अपार्टमेंट की कीमत

डैन्यूब समूह के संस्थापक और चेयरमैन रिजवान साजन ने लॉन्च कार्यक्रम में बताया कि परियोजना के लिए अब तक खरीदारों से 500 रुचि पत्र यानी एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) मिल चुके हैं.

कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना में अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत 16.5 लाख दिरहम यानी करीब 4.2 करोड़ रुपये है. वहीं, करीब 50 करोड़ रुपये कीमत वाले सभी पेंटहाउस पहले ही दिन बिक गए.

हालांकि, कंपनी ने परियोजना में कुल कितने आवासीय यूनिट बनाए जाएंगे और इसकी कुल लागत कितनी होगी, इसका खुलासा नहीं किया है.

गौरी खान ने डिजाइन किए पेंटहाउस

इस परियोजना की खास बात ये है कि इसके पेंटहाउस का इंटीरियर डिजाइन गौरी खान ने तैयार किया है. गौरी खान ने कहा कि वो ऐसे स्पेस बनाना चाहती थीं, जो गर्मजोशी से भरे होने के साथ अपनी अलग पहचान भी रखते हों.

उन्होंने कहा कि डिजाइन को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलना और सभी पेंटहाउस का पहले ही बिक जाना उनके लिए खास है.

शाहरुख खान ने कहा कि इस परियोजना में तैयार किए गए अनुभवों के जरिए ‘राजसी अंदाज में जिंदगी जीने' के विचार को साकार करने की कोशिश की गई है.

पिछले साल भी शाहरुख के नाम पर लॉन्च किया था टावर

डैन्यूब प्रॉपर्टीज ने पिछले साल नवंबर में भी शाहरुख खान के नाम पर दुबई में एक कमर्शियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया था. कंपनी ने शेख जायद रोड पर करीब 3,500 करोड़ रुपये की लागत से ‘शाहरुख्ज बाय डैन्यूब' नाम का वाणिज्यिक टावर शुरू किया था.

अब कंपनी ने शाहरुख खान के नाम पर आवासीय परियोजना लॉन्च की है. इस तरह दुबई के रियल एस्टेट बाजार में शाहरुख खान के नाम से जुड़ी कंपनी की ये दूसरी बड़ी परियोजना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Luxury Housing Project, Shahrukh Khan Latest Update, Dubai Real Estate Market, Dubai Living Cost, Gauri Khan Designs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com