Viral News: बेंगलुरु के एक लड़के को B.Tech करने के बाद नौकरी नहीं मिल रही है. लड़के ने पढ़ाई के बाद एंट्री लेवल की नौकरी न मिलने पर Reddit पर अपना दर्द साझा किया है. उसने बताया कि एंट्री लेवल की नौकरी के लिए बड़ा संघर्ष है. हर जगह 2-3 साल का अनुभव मांग रहे हैं. जब वह नौकरी खोजते-खोजते थक गया तो उसने नौकरी दिलवाने वालों के लिए Reddit पर एक ऑफर किया. उसने लोगों से नौकरी दिलवाने में मदद की अपील की है. साथ ही कहा कि अगर उसे कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब दिलवाता है तो वह अपनी पहली सैलरी उसका दे देगा.
'जॉब दो, पैसा लो' स्कीम
युवक ने "Job do, paisa lo" scheme के टाइटल के साथ Reddit पर पोस्ट किया है. उसने टाइटल में लिखा कि मुझे कोई AI/ML या सॉफ्टवेयर रोल दिला दो, पहले महीने की सैलरी आपकी... उसने अपनी पोस्ट में बताया कि आजकल एंट्री-लेवल जॉब ढूंढना बहुत थका देने वाला काम हो गया है. उसने कहा कि जॉब खोजते-खोजते उसका दिमाग खराब हो चुका है. पर अब तक उसे जॉब नहीं मिल सकी है.
हाल ही में उसने किया B.Tech
उसने अपनी Reddit पोस्ट में लिखा कि उसने हाल ही में AI और ML में B.Tech किया है. इसके साथ उसने PyTorch, FastAPI और RAG पाइपलाइन्स का इस्तेमाल करके कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स बनाए हैं, लेकिन ATS (एप्लीकेशन ट्रैकिंग सिस्टम) की बाधा को पार करना बहुत मुश्किल हो गया है.
बेंगलुरु के लड़के ने कहा कि जहां भी देखो "एंट्री-लेवल" रोल के लिए भी 2-3 साल का अनुभव मांगा जाता है. ऐसे में वह परेशान होकर नौकरी दिलाने वाले को एक बड़ा ऑफर दिया है. उसने लिखा कि अब एक सीधा ऑफर दे रहा है. अगर कोई उसे जॉब के लिए रेफर करता है या एक अच्छी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या AI/ML की जॉबह दिलवाता है तो वह उसको पहले महीने की पूरी सैलरी रेफरल रिवॉर्ड के तौर दे देगा.

यह भी पढ़ें | भारत की लाइफस्टाइल पर फिदा हुई विदेशी महिला, बोली- इटली में जो मुश्किल है, यहां पर वही आसान है
मदद के लिए आगे आए कई लोग
इसके साथ ही उसने Reddit पर लिखा कि अगर आपकी कंपनी या स्टार्टअप में कोई वैकेंसी है, तो कृपया मुझे मैसेज करें. जॉब को लेकर उसके संघर्ष वाली इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियाएं हैं. कुछ तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आए और उससे मैसेज देखने के लिए कहा. एक यूजर ने लिखा कि आप जैसे लोग मार्केट को इस हद तक बर्बाद कर देंगे कि लोग मदद मांगने में असमर्थ हो जाएंगे.
इस कमेंट के जवाब में एक ने लिखा कि यह रिश्वतखोरी के बारे में नहीं है, बल्कि लोगों का ध्यान आकर्षित करने का एक तरीका है. आपने शायद हजारों पोस्ट देखे होंगे जिनमें लिखा होगा "मुझे नौकरी दिलाने में मदद करें", लेकिन लोग उन पोस्टों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते, इसलिए मैं इस तरीके का इस्तेमाल करता हूं.
यह भी पढ़ें | 15 बच्चों को संभालने वालीं पत्नी पर राजपाल यादव ने लुटाया प्यार, जन्मदिन पर बोले- तुम परिवार का हीरा हो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं