विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2022

भालुओं ने झूला झूलने के लिए खूब की शैतानी, 9 लाख बार देखा गया Video, देखकर आप भी कहेंगे So Cute

भालुओं के एक समूह को झूले में एक साथ खेलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो इतना प्यारा है कि आप इसे बार-बार देखना चाहेंगे. वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुधा रामन ने ट्विटर पर पोस्ट किया था.

भालुओं ने झूला झूलने के लिए खूब की शैतानी, 9 लाख बार देखा गया Video, देखकर आप भी कहेंगे So Cute
भालुओं ने झूला झूलने के लिए खूब की शैतानी

अगर आपको जानवरों के प्यारे वीडियो देखने का शौक है, तो यह वीडियो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा. आप सोच रहे होंगे, इस वीडियो में ऐसा क्या खास है? इसमें भालुओं (Bears) के एक समूह को झूले में एक साथ खेलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो इतना प्यारा है कि आप इसे बार-बार देखना चाहेंगे. वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुधा रामन ने ट्विटर पर पोस्ट किया था. इसे करीब 20 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में दो भालू झूला झूलने के लिए झूले पर चढ़ने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं. वीडियो एक राष्ट्रीय उद्यान का प्रतीत होता है, जहां जानवरों के लिए झूला लगाया गया है ताकि वे खेल सकें. वीडियो में भालुओं को झूले में अपना संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल होता दिख रहा है.

देखें Video:

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "मनुष्यों को सारी मस्ती क्यों करनी चाहिए ?? लोगों को ये वायरल वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. लोग वीडियो पर ढेरों प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं.

उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा, अब क्या होगा शिवसेना का भविष्य?

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bears Playing In A Hammock, Bear Video, Bear Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com