श्रीलंका ए और भारत ए के बीच दांबुल में हो रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का कोहराम देखने को मिला है. बेबी बॉस ने सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छ्क्के आए और उनका स्ट्राइक रेट 454 से अधिक का रहा. जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ीं थी, तब वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से झड़प हुई थी. वैभव इस टूर्नामेंट में फाइनल से पहले कोई बड़ी पारी भी नहीं खेल पाए थे और उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे. ऐसे में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने बल्ले से सभी सवालों के जवाब दिए और सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाकर, लिस्ट ए के इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
लिस्ट ए में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड इससे पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी के वीररत्ने के नाम था, जिन्होंने 2005 में 12 गेंदों में यह कारनामा किया था. इसके बाद परेरा ने 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. लिस्ट में तीसरे स्थान पर आरके क्लेनवेल्ट थे, जिनके नाम 14 गेंदों में पचासा था. जबकि एजे हॉलियोके और सलमान बट ने 15-15 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया था.
रविवार को वैभव ने जो कहरमना मचाया, उसमें सभी दिग्गजों के रिकॉर्ड हवा में तिनके की तरह उड़ गए. वैभव ने जो शुरुआती गेंद खेली, उसमें एक भी सिंगल नहीं लिया और सिर्फ एक डॉट गेंद रही. वैभव ने छक्के के साथ अपना अर्द्धशतक पूरा किया. यह वैभव का ही कोहराम रहा कि इंडिया ए ने 4 ओवर में 76 रन बटोरे लिए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं