विज्ञापन

नेपाली पर्यटक ने मकड़ी भगाने के लिए जलाया कागज, देखते ही देखते खाक हो गया 1 करोड़ रुपये का विला

बाली में एक पर्यटक ने मकड़ी भगाने के लिए कागज में आग लगाई, लेकिन तेज हवा के कारण आग फैल गई और करीब 93 लाख रुपये का लग्जरी विला जलकर खाक हो गया.

नेपाली पर्यटक ने मकड़ी भगाने के लिए जलाया कागज, देखते ही देखते खाक हो गया 1 करोड़ रुपये का विला
नेपाली पर्यटक ने मकड़ी को भगाने के लिए विला में कागज जलाया था.
BT

Viral News: मकड़ी देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं या उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. पर एक पर्यटक को मकड़ी भगाना महंगा पड़ गया. नेपाल का 45 वर्षीय पर्यटक मकड़ी भगाने के लिए कागज जलाया था. पर तेज हवा ने इस मामूली सी आग को विकराल बना दिया और देखते ही देखते पूरा लग्जरी विला आग की लपटों में घिर गया. कुछ ही समय में विला जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. 

जालान असेमन बागस में था विला

दरअसल, नेपाल के 45 वर्षीय गौरव राणा के इंडोनेशिया के बाली में एक विला में रुके हुए थे. यह विला बाडुंग के तिबुबेनेन्ग गांव में बंजर असेमन कांगिन के जालान असेमन बागस में स्थित था. इसी बीच विला के कमरे में उन्हें मकड़ी दिखाई दी. जिस पर गौरव ने मकड़ी को भगाने के लिए कागज जलाया और उसे बाथरूम में ही छोड़ दिया. 

बाडुंग पुलिस की प्रवक्ता इप्दा नी न्योमन युनी एल्टारी ने बताया कि कागज जलाने के बाद, वह व्यक्ति बाथरूम से निकलकर दूसरे कमरे में चला गया. तेज हवा के कारण जलता हुआ कागज उड़कर विला की फूस (घास-फूस) वाली छत पर जा गिरा, जिससे छत में आग लग गई. बाथरूम में रखे जलते कागज की आग धीरे-धीरे विला के अन्य हिस्सों तक जा पहुंची और धीरे-धीरे पूरे विला को अपनी चपेट में ले लिया.

5 अक्टूबर को हुई थी घटना

हालांकि, जब विला में आग लगी तो गौरव राणा सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन विला और उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया. आग तेजी से फैली और विला के सभी हिस्सों को जला दिया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. Bali Times की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सोमवार, 5 अक्टूबर (सोमवार) को दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई.

यह भी पढ़ें | 40 साल के 'बुजुर्ग' ने ट्रेन में मांगी लोअर सीट, लड़की ने किया इनकार; बोली- 500 रुपए दे दो और बैठ जाओ

पुलिस ने बताया कि विला की छत 'अलांग-अलांग' (एक तरह की पारंपरिक घास) से बनी थी, जो बहुत जल्दी आग पकड़ लेती है. तेज हवाओं के कारण आग पूरी इमारत में फैल गई. आग में जलकर खाक हुए इस लग्जरी विला की कीमत 112,000 डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. 

यह भी पढे़ं-

जिस लड़की को मान बैठा सपनों की रानी, 2000 KM दूर मिलने पहुंचा तो वो निकली AI

40 साल के 'बुजुर्ग' ने ट्रेन में मांगी लोअर सीट, लड़की ने किया इनकार; बोली- 500 रुपए दे दो और बैठ जाओ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Story, Bali News, Bali Tourist Places
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com