विज्ञापन

आसमान में गूंजी किलकारी! 34 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया में आया 'नन्हा मुसाफिर', करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सोचिए आप बादलों के बीच उड़ रहे हों और अचानक खबर आए कि फ्लाइट में एक नया मेहमान आने वाला है. इटली जा रहे एक विमान में कुछ ऐसा ही 'करिश्मा' हुआ, जहां एक महिला ने सातवें आसमान पर बच्चे को जन्म दे दिया. फिर क्या था, पूरा प्लेन ही जच्चा-बच्चा की हिफाजत में जुट गया.

आसमान में गूंजी किलकारी! 34 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया में आया 'नन्हा मुसाफिर', करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
गजब का इत्तफाक! 7 महीने की गर्भवती महिला ने प्लेन में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सलामत

Baby born on plane: मामला आईटीए एयरवेज (ITA Airways) की फ्लाइट AZ855 का है, जो सेनेगल के डकार से रोम के लिए उड़ान भर चुकी थी...अभी उड़ान को शुरू हुए महज एक घंटा ही हुआ था कि, 34,000 फीट की ऊंचाई पर एक महिला को लेबर पेन शुरू हो गया. नजारा ऐसा था कि क्रू मेंबर्स के हाथ-पांव फूल सकते थे, लेकिन उन्होंने बड़ी समझदारी से काम लिया. आनन-फानन में अनाउंसमेंट की गई कि, क्या कोई डॉक्टर जहाज पर मौजूद है? खुशकिस्मती से सफर कर रहे मुसाफिरों में एक डॉक्टर और एक नर्स फरिश्ता बनकर सामने आए. उन्होंने बिना देर किए मोर्चा संभाला और बादलों के बीच ही सफल डिलीवरी कराई.

ये भी पढ़ें:-काम-काज छोड़ पांव पसार कर..यहां लोग मार रहे हैं खर्राटे, 'कुंभकरणों' की इस क्लास में विजेता को मिला खास सम्मान

बादलों के बीच 'छोटा शहजादा' और पायलट का यू-टर्न (Mid-air Delivery: How Doctors Saved the Day at 34,000 Feet)

जैसे ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी, पूरे केबिन में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले थी, इसलिए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सहारा और मॉरिटानिया के बीच से ही वापस डकार की तरफ मोड़ दिया. 'द मेट्रो' की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा बता रहा था कि, मां और बच्चे की सेहत के लिए यह यू-टर्न जरूरी था. विमान करीब ढाई बजे डकार एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा. एयरलाइन ने इस पल को बेहद खास और 'नायाब' करार दिया है. कंपनी ने उन मुसाफिरों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में इंसानियत दिखाई.

पहली बार फ्लाइट में हुआ ऐसा 'करिश्मा' (ITA Airways Records Its First In-Flight Birth)

हैरानी की बात यह है कि इस एयरलाइन के इतिहास में पहली बार किसी बच्चे ने उड़ान के दौरान जन्म लिया है. जच्चा और बच्चा दोनों बिल्कुल चंगे हैं. जब सब कुछ ठीक हो गया, तो वही विमान दोबारा अपनी मंजिल यानी रोम की तरफ रवाना हुआ. सच ही कहा गया है, ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर ही नहीं, बल्कि कभी-कभी आसमान फाड़कर भी देता है. यह घटना बताती है कि इमरजेंसी के वक्त सही वक्त पर ली गई मदद और क्रू की ट्रेनिंग कितनी जान बचा सकती है, फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग इस नन्हे 'फ्लाइंग बेबी' को दुआएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-7000 KM दूर जाकर टूटा दिल! देसी महिला बोली- 'इस लोहे के खंभे में क्या खास है भाई?'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com