विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पासपोर्ट दिखाने का झंझट खत्म? इंटरनेशनल फ्लाइट में भी चलेगा Digi Yatra, 7 एयरपोर्ट पर ट्रायल शुरू

सरकार Digi Yatra का अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भी ट्रायल करने जा रही है. यह ट्रायल दो महीने चलेगा. अभी इसका ट्रायल 7 एयरपोर्ट्स पर होगा.

एयरपोर्ट पर पासपोर्ट दिखाने का झंझट खत्म? इंटरनेशनल फ्लाइट में भी चलेगा Digi Yatra, 7 एयरपोर्ट पर ट्रायल शुरू
दिल्ली-मुंबई समेत 7 एयरपोर्ट्स पर Digi Yatra का ट्रायल होगा. (सांकेतिक तस्वीर)
IANS
नई दिल्ली:

अगर आप इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं और एयरपोर्ट पर बार-बार पासपोर्ट दिखाना पड़ता है, तो आपके लिए बड़ी खबर है. सरकार ने Digi Yatra को अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भी शुरू कर दिया है. इसका ट्रायल 7 बड़े एयरपोर्ट्स पर नवंबर और दिसंबर में होगा. जिन भारतीयों के पास ई-पासपोर्ट हैं, वे 7 एयरपोर्ट्स पर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

किन एयरपोर्ट्स पर होगा ट्रायल

नवंबर और दिसंबर तक चलने वाले इस ट्रायल में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि और अमृतसर एयरपोर्ट शामिल हैं. 

फिलहाल, यह सुविधा एयर इंडिया और इंडिगो की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा करने वाले पात्र भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है.

यात्री एयरपोर्ट के तय एंट्री पॉइंट, सिक्योरिटी होल्ड एरिया और बोर्डिंग गेट पर 'Digi Yatra' का इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते वहां जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद हो.

इस ट्रायल चरण का मकसद यात्रियों के अनुभव को समझना और उनसे फीडबैक लेना है. इसके आधार पर सरकार 2027 में इस सुविधा को और दूसरे अंतरराष्ट्रीय रूटों और एयरपोर्ट तक बढ़ाया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

कैसे करना होगा इस्तेमाल?

इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए, यात्रियों को 'Digi Yatra' मोबाइल ऐप के जरिए ई-पासपोर्ट आधारित 'वेरिफिएबल क्रेडेंशियल' (डिजिटल पहचान प्रमाण) बनाना होगा. 

इसके लिए पासपोर्ट के 'मशीन रीडेबल जोन' (MRZ) को स्कैन करना, स्मार्टफोन के 'नियर फील्ड कम्युनिकेशन' (NFC) फीचर से पासपोर्ट की चिप को पढ़ना और सेल्फी के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करना जरूरी है.

एक बार डिजिटल क्रेडेंशियल बन जाने के बाद, यह यात्री के डिवाइस में मौजूद 'Digi Yatra' वॉलेट में सेव हो जाता है. इसे ट्रायल के लिए तैयार किए गए एयरपोर्ट के विभिन्न टचपॉइंट्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

हालांकि, 'Digi Yatra' अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मौजूदा प्रक्रियाओं की जगह नहीं लेगी. यात्रियों को अभी भी अपना पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेज साथ रखने होंगे. साथ ही, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इमिग्रेशन जांच और बाकी जरूरी औपचारिकताओं से गुजरना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

'Digi Yatra' का घरेलू विस्तार

यह अंतरराष्ट्रीय ट्रायल ऐसे समय में हो रहा है जब 'Digi Yatra' भारत के घरेलू विमानन नेटवर्क में लगातार विस्तार कर रही है. 

इस प्लेटफॉर्म के 2.65 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं और इसके जरिए 39 घरेलू एयरपोर्ट पर 11 करोड़ से ज्यादा यात्राएं पूरी की गई हैं.

सरकार 2027 तक इस सर्विस को 25 और घरेलू एयरपोर्ट तक पहुंचाने की योजना बना रही है.

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह ट्रायल 'Digi Yatra' के विस्तार का अगला चरण है. 

यात्रियों से मिलने वाला फीडबैक तय करेगा कि भविष्य में इसे किस तरह बड़े पैमाने पर लागू किया जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digi Yatra App, Aviation, Air India, IndiGo, Airports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com