Australian Family Uses Dead Dog As A Rug: कुछ लोगों को जानवरों से बेहद (love for animals) लगाव होता है. वे अपने पालतू जानवरों (pet dog) अपने घर के सदस्य की तरह ही ट्रीट करते हैं और उनके लिए किसी भी हद तक पहुंच सकते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही हैरान (shocking case) कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑस्ट्रेलियाई परिवार (Australian family) ने अपने पालतू डॉग की मौत के बाद उसकी स्किन को टैक्सिडर्मि (taxidermy) के माध्यम से गलीचे के रूप में सहेजकर रख लिया, जिसका वीडियो अब तेजी से इंटरनेट (internet) पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भी दंग रह गए.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जहां तक आपने अभी तक जानवरों की चमड़ी से बने कपड़े, जैकेट या फिर बैग जैसी चीजें देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी मृत पालतू जानवर की चमड़ी से उन्हीं के आकार के बने कारपेट, कालीन या फिर कंबल देखे हैं? लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर ऐसा देखने को मिल रहा है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एक परिवार ने अपने मृत पालतू डॉगी की याद में उसी की चमड़ी से कारपेट बनवाकर घर में सजा दिया. कारपेट बनाने वाली कंपनी चिमेरा टैक्सीडर्मी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं.
ऑस्ट्रेलियाई परिवार ने टैक्सिडर्मि के माध्यम से अपने पालतू गोल्डन रिट्रीवर को अमर करने का फैसला किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'Chimera Taxidermy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपको पूरी कहानी समझ आ जाएगी. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'सुंदर पुराने गोल्डन रिट्रीवर को उनके परिवार के लिए एक पेल्ट के रूप में संरक्षित किया गया है.' वीडियो देखने के बाद लोगों के जहन में कई सवाल उठ रहे हैं. वहीं कई यूजर्स से इस बेहद भयानक बताया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं