विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2018

चोरों ने ATM से पैसे चुराने का निकाला नया तरीका, कार से अंदर घुसकर किया ऐसा

कुछ लोगों ने एटीएम को चुराने के लिए यूके के डिपार्टमेंटल स्टोर में गाड़ी को घुसा दिया. एटीएम मशीन सुपरमार्केट के अंदर था.

चोरों ने ATM से पैसे चुराने का निकाला नया तरीका, कार से अंदर घुसकर किया ऐसा
इंग्लैंड में एटीएम मशीन को लूटने के लिए चोरों ने तोड़ दिया सुपरमार्केट.
  • इंग्लैंड में चोरों ने लूटी पूरी एटीएम मशीन.
  • उखाड़कर कार में रखकर ले गए एटीएम मशीन.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो.
नई दिल्ली: कुछ लोगों ने एटीएम को चुराने के लिए यूके के डिपार्टमेंटल स्टोर में गाड़ी को घुसा दिया. एटीएम मशीन सुपरमार्केट के अंदर था. 29 जनवरी को इंग्लैंड के चैटरिस टाउन के अलदी सुपरमार्केट के दर्वाजे को तोड़ दिया. फिर चोरी की गई लैंड रोवर डिफेंडर को अंदर घुसेड़ दिया.

लड़की ने कुछ इस तरह बर्फ के ऊपर किया घूमर पर डांस, दीपिका भी देख हो जाएंगी हैरान

वीडियो में देखा जा सकत है कि एक बड़ी सी गाड़ी तेज स्पीड में स्टोर के अंदर दाखिल होती है. ग्लास के दरवाजों को तोड़ते हुए सुपरमार्केट में घुस गई. दरवाजे के पास लगी एटीएम मशीन में छेद किया और कार से बांध दिया. एटीएम मशीन को उखाड़ने के लिए उन्हें कार को तेजी से बाहर निकालना था. कई कोशिशों के बाद एटीएम मशीन उखड़कर सुपरमार्केट के बाहर आ गई. जिसके बाद चोरों ने मशीन को उठाकर कार में रख दिया और चलते बने.

विराट कोहली के शतक पर दिखी अनुष्का की दीवानगी, दुनिया ने देखा दोनों का प्यार

Cambs Times की खबर के मुताबिक, चोरों ने लाखों रुपयों के सामान का भी नुकसान किया. अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि चोरी के वक्त एटीएम में कितना पैसा था. 

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की ने लड़के के घर के बाहर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो- 



पुलिस अब छानबीन में लगी है. आस-पास लोगों से पता कर रहे हैं और चोरों के बारे में आस-पास रहने वाले लोगों से बात कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ATM, ATM Machine, ATM Machine Looted, Robbery Inside Supermarket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com