विज्ञापन

एटीएम से नहीं निकले पैस और अकाउंट से बैलेंस कट गए तो बैंक देगा हर दिन मुआवजा, RBI का सख्त नियम जान लें

RBI ने सख्त नियम के मुताबिक, बैंक को निश्चित समय सीमा के अंदर कटे हुए पैसे वापस करने होते हैं. अगर तय समय में राशि रिफंड नहीं होती है तो बैंक को हर दिन के हिसाब से मुआवजा देना होगा.

एटीएम से नहीं निकले पैस और अकाउंट से बैलेंस कट गए तो बैंक देगा हर दिन मुआवजा, RBI का सख्त नियम जान लें
ATM Machin
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • एटीएम से पैसे नहीं निकलने पर क्या करें.
  • अकाउंट से पैसे कटने पर बैंक करेगा रिफंड.
  • रिफंड टाइम न मिलने पर RBI का है सख्त नियम.

एटीएम से पैसे निकालते वक्त मशीन से कैश बाहर नहीं आता है, लेकिन आपके अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आ जाता है. तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. RBI ने इसके लिए सख्त नियम बनाए हैं. ऐसे मामलों में बैंक को निश्चित समय सीमा के अंदर कटे हुए पैसे वापस करने होते हैं. अगर तय समय में राशि रिफंड नहीं होती है तो बैंक को हर दिन के हिसाब से मुआवजा देना होगा.

आरबीआई के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, बैंक को अधिकतम 5 से 6 वर्किंग डेज के भीतर ग्राहक के खाते में रकम वापस जमा करनी अनिवार्य होती है. अगर बैंक तय समय सीमा के बाद भी पैसे नहीं लौटाता है, तो उसे देरी के प्रत्येक दिन के लिए 100 रुपये का मुआवजा ग्राहक को देना होगा. जैसे बैंक रिफंड करने में चार दिन की अतिरिक्त देरी करता है, तो ग्राहक को जुर्माने के तौर पर 400 रुपये मिल सकते हैं.

कब बैंक काट सकता है चार्ज?

अकाउंट से पैसे कटने का हर मामला सफल ट्रांजैक्शन नहीं होता. कई बार कम बैलेंस के कारण एटीएम ट्रांजैक्शन अस्वीकार होने, चेक बाउंस होने या ऑटोमैटिक पेमेंट फेल होने पर बैंक नियमों के अनुसार शुल्क वसूलते हैं. एसबीआई और एचडीएफसी जैसे प्रमुख बैंक खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने पर 20 से 25 रुपये तक का शुल्क और जीएसटी वसूलते हैं.

वहीं, अपर्याप्त फंड के कारण चेक वापस होने या ऑटोमैटिक डेबिट मैंडेट फेल होने पर बैंक 250 से 500 रुपये तक का जुर्माना और उसपर लागू कर (GST) लगाते हैं.

हालांकि, अगर तकनीकी खराबी या मशीन की समस्या के कारण एटीएम से वैध निकासी नहीं हो पाती है, तो बैंक असफल ट्रांजैक्शन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते और उन्हें तय अवधि में पूरी राशि ब्याज या मुआवजे के साथ लौटानी ही होती है.

यह भी पढ़ें | ट्रैफिक चालान और बैंक लोन का सस्ते में निपटारा, दिल्ली-नोएडा से लेकर लखनऊ तक लगेगी लोक अदालत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI Rules, ATM Rules, ATM Services, Atm Money Deducted But Not Received, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com