विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2020

डॉक्टर ने कोरोना के मरीजों के सामने किया 'घुंघरू' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस, PPE किट पहन दिखाए ऐसे अंदाज - देखें Video

असम (Assam) के एक डॉक्टर (Doctor) ने फिल्म 'वॉर' (War) के 'घुंघरू' (Ghungroo) सॉन्ग पर धमाकेदार डांस किया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

Also Read in
डॉक्टर ने कोरोना के मरीजों के सामने किया 'घुंघरू' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस, PPE किट पहन दिखाए ऐसे अंदाज - देखें Video
डॉक्टर ने कोरोना के मरीजों के सामने किया 'घुंघरू' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस, देखें Video

असम (Assam) के एक डॉक्टर (Doctor) ने फिल्म 'वॉर' (War) के 'घुंघरू' (Ghungroo) सॉन्ग पर धमाकेदार डांस किया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. ऑनलाइन शेयर हो रहे इस वीडियो में डॉक्टर अरूप सेनापति पीपीई किट पहने नजर आ रहे हैं और गाने पर डांस (PPE Kit Doctor Dances) करते देखे जा सकते हैं. सिल्चर अस्पताल (Silchar Hospital) में कोविड के मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्होंने ऐसा किया. वीडियो को एक दिन पहले डॉ. सैयद फैजान अहमद ने ट्विटर पर शेयर किया था और तब से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है.

डॉक्टर अहमद के अनुसार, वीडियो में ईएनटी सर्जन डॉ. अरूप सेनापति को असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज में COVID-19 रोगियों के सामने डांस करते हुए दिखाया गया. वीडियो में डॉक्टर को पीपीई किट पहने देखा जा सकता है. उन्होंने किट पहनकर धमाकेदार डांस किया और ऋतिक रोशन का सिग्नेचर स्टेप भी करते देखा गया.

डॉ. अहमद ने ट्विटर पर क्लिप साझा करते हुए लिखा, 'सिल्चर मेडिकल कॉलेज असम में मेरे COVID ड्यूटी सहयोगी ईएनटी सर्जन डॉ. अरूप सेनापति से मिलें. कोविड के मरीजों को खुश करने के लिए उन्होंने शानदार डांस किया.'

इस वीडियो को 18 अक्टूबर को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 20 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों को उनका डांस खूब पसंद आ रहा है.

यूजर्स ने उनकी खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत शानदार है. आपको सैल्यूट और बहुत सारा प्यार. रोते चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam, Silchar, Viral Video, Dancing Doctor, Covid Doctor Dance In Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com