विज्ञापन

जंगल छोड़ मैदान में फुटबॉल खेलने पहुंचे गजराज, किक मारने का अद्भुत VIDEO हुआ वायरल

जंगली हाथी प्लेग्राउंड में फुटबॉल को किक मारकर खेलता दिखाई दिया. गजराज के इस अनोखे और प्यारे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

जंगल छोड़ मैदान में खेलने पहुंचे गजराज
NDTV

Viral Video: हाल ही में असम से एक हाथी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हाथी के गले में ट्रैक्टर का टायर फंसा हुआ नजर आया था. जब वन विभाग के लोगों तक यह बात पहुंची तो हाथी के गले में फंसे टायर को निकाल दिया गया. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इसकी जानकारी दी थी. अब असम से ही हाथी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. इस बार एक हाथी जंगल छोड़कर प्लेग्राउंड पर पहुंचा और फुटबॉलर बन गया है. हरे-भरे घास के मैदान में हाथी फुटबॉल को किक मारता हुआ दिखाई दे रहा है.  

प्लेग्राउंड में उतरे गजराज

दरअसल, फुटबॉलर बने हाथी का वायरल वीडियो असम के गोलाघाट जिले का है. जानकारी के अनुसार, नुमालीगढ़ में बोगीधला प्लेग्राउंड पर हाथी फुटबॉल के साथ खेलता हुआ नजर आया. इस दौरान वहां पर मौजूद किसी ने हाथी के फुटबॉल खेलने का वीडियो बना लिया, जिसे वायरल कर दिया है.

वीडियो में हाथी प्लेग्राउंड में अपने पैरों से फुटबॉल को किक मारता दिखाई दे रहा है. हाथी को प्लेग्राउंड में घूमते और फुटबॉल के साथ खेलने का अद्भुत नज़ारा था. बोगीधला की इस अनोखी घटना ने लोगों का काफ़ी ध्यान खींचा है. फुटबॉल खेलते हुए हाथी को देखकर लोग काफी खुश भी हुए. 

गजराज के वीडियो को पसंद कर रहे लोग

हाथी के फुटबॉल के साथ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग हाथी के फुटबॉल खेलने के वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ से ही गले में ट्रैक्टर के टायर फंसे हाथी का वीडियो सामने आया था. 

खुद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हाथी के गले में फंसे टायर को निकालने का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इंसान हो या जानवर, असम में कोई भी पीड़ा में नहीं रहेगा. सीएम हिमंता ने बताया कि नुमालीगढ़ में एक हाथी के गले में टायर फंसा हुआ था, जिस पर हमने तुरंत एक्शन लिया और उसके गले से टायर को निकाला, जिससे उसकी जान भी बची. 

यह भी पढ़ें- 

न इंसान, न घोड़ा, रोबोट डॉग खींच रहा रिक्शा, VIDEO देख लोग बोले- चीन पीछे जा रहा है

हाथी के गले में फंसा ट्रैक्टर का टायर, चाय बागान में द‍िखा अनोखा नजारा, IAS ने शेयर क‍िया VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Assam News, Assam Viral Video, Elephant Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com