AI और रोबोटिक्स की वजह से दुनिया में बड़े बदलाव हुए हैं. कई मामलों में रोबोट्स और AI इंसानों को भी पीछे छोड़ दे रहे हैं. रोबोटिक्स दुनिया में क्रांति के बीच चीन से सामने आए एक ताजा वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में घोड़ा गाड़ी या रिक्शे को कोई इंसान या घोड़ा नहीं खींच रहा है, बल्कि रोबोट डॉग पारंपरिक हाथ-रिक्शा को खींचता नजर आ रहा है. इस दौरान रिक्शे पर युवक बैठा मजे लेते हुए सेल्फी भी ले रहा है.
'अब रोबोट डॉग करेंगे काम'
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चाइना नाउ (China Now) के हैंडल से पोस्ट किया गया है. रोबोट डॉग द्वारा घोड़ा-गाड़ी खींचने के वीडियो के साथ लिखा गया कि अब घोड़ा-गाड़ी को खींचने के लिए अब घोड़े की ज़रूरत नहीं है. अब रोबोट कुत्ते (Robot Dog) यह काम कर सकते हैं.
वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि एक हाथ-रिक्शा को रोबोट डॉग खींच रहा है. जबकि रिक्शे पर पीछे एक युवक बैठा हुआ है और मोबाइल पर सेल्फी ले रहा है. वायरल वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं.
'चीन के पास दुनिया की बेहतरीन EV'
एक्स पर एक यूजर ने कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है, पारंपरिक हाथ से खींचने वाले रिक्शे (rickshaw) में एक साधारण सा बदलाव करके दिखावे के लिए के लिए गिमिक तैयार कर दिया गया है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि चीन पीछे की ओर जा रहा है, जब उनके पास दुनिया की बेहतरीन इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है, तो वे उस चीज़ का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं?
The horse-drawn carriage no longer needs a horse to pull it. Now, robot dogs can do the job. pic.twitter.com/yCuaVQmMNo
— China Now (@ChinaNow24) September 12, 2026
रोबोट डॉग द्वारा हाथ रिक्शे को खींचने से जुड़े इस वीडियो को लेकर एक अन्य एक्स अकाउंट पर लिखा गया कि प्रगति में विश्वास रखना आसान है. जल्द ही हम अपनी मशीन के ज़रिए सिस्टम के सीक्रेट कमांड कोड को डिकोड कर लेंगे. अगर मशीन किसी इंसान की जान लेती है, तो मेरे एमिशन स्टैंडर्ड के कारण कैंसर वाली सांस से और भी ज़्यादा लोगों की जान जा सकती है.
यह भी पढे़ं- बचपन के प्यार के लिए ससुराल से भागी पत्नी, PRD जवान पति ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं