विज्ञापन

2800 रुपये में खरीदी पेंटिंग ने बदली किस्मत, नीलामी में 13 करोड़ रुपये में बिकी

अमेरिका के मिशिगन में कबाड़ की तरह पड़ी एक छोटी सी पेंटिंग ने मालिक को रातोंरात करोड़पति बना दिया. कॉरिडोर में टंगी पेंटिंग एक शख्स ने एस्टेट सेल में सिर्फ 30 डॉलर में खरीदी थी.

2800 रुपये में खरीदी पेंटिंग ने बदली किस्मत, नीलामी में 13 करोड़ रुपये में बिकी
2800 रुपये में खरीदी पेंटिंग ने बदली किस्मत

Viral News: 70 साल से गायब जिस पेंटिंग को एक अमेरिकी शख्स ने एस्टेट सेल में मात्र 30 डॉलर में खरीदा, उस एल्डरमैन मेरियम के शेल (Alderman Merriam's Shells) पेंटिंग ने उसकी किस्मत बदल दी. नीलामी में पेंटिंग करीब 13 करोड़ में बिकी है. पेंटिंग अमेरिका के मिशिगन में कबाड़ की तरह पड़ी थी, जिसके पीछे लिखा नाम देखकर रिकॉर्ड खोजने गए शख्स ने खरीद लिया था. 13 करोड़ में बिकने वाली पेंटिंग शिकॉगो की मशहूर आर्टिस्ट गर्ट्रूड एबरक्रॉम्बी (Gertrude Abercrombie) की है. 

नीलामी से पहले पेंटिंग को किया रिस्टोर

13 करोड़ में बिकी पेंटिंग ने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. यह अब तक एबरक्रॉम्बी (Gertrude Abercrombie) की किसी भी पेंटिंग को मिली सबसे अधिक कीमत है. पेंटिंग की नीलामी से पहले उसका रेस्टोरेशन शिकागो की एक कंपनी ने किया था. दिलचस्प बात यह है कि इसकी शुरुआती अनुमानित कीमत केवल 15,000 से 2,50,000 डॉलर के बीच लगाई गई थी, लेकिन अंतिम बोली इस अनुमान से कई गुना अधिक रही.

CBS News के अनुसार, इस पेंटिंग को गर्ट्रूड एबरक्रॉम्बी ने 1951 में बनाया था. बाद में इसे 1952 में कलामाज़ू, मिशिगन के एक डॉक्टर को उनकी सेवा के बदले में दी गई थी. इसे 1952 और 1953 के बीच न्यूयॉर्क, शिकागो, मिलवॉकी और इवान्स्टन में प्रदर्शित किया गया था और 1953 में शिकागो डिज़ाइन सेंटर में इसे अंतिम बार देखा गया था. इसके बाद से यह पेंटिंग गायब हो गई और करीब 70 साल तक लोगों की नजरों से ओझल रही. 

कलामाज़ू में एक व्यक्ति एक संपत्ति की नीलामी में विनाइल रिकॉर्ड ढूंढने गया. वहां उसकी नज़र एक पेंटिंग पर पड़ी. जब उसने उसे पलटा तो पीछे एक नाम लिखा हुआ दिखा, जिसे वह पहचान गया और उसने इस पेंटिंग को 30 डॉलर में खरीद ली.

एबरक्रॉम्बी की पेंटिंग में क्या दिखाया गया

इसमें शिकागो (Chicago) के एल्डरमैन रॉबर्ट मेरियम (Alderman Robert Merriam) द्वारा इकट्टा किए सीशेल्स दिखाए गए हैं. मेरियम ने 1947 से 1955 तक शहर के 5वें वार्ड का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें हाइड पार्क भी शामिल था, जहां एबरक्रॉम्बी रहती थीं. आर्ट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अनोखी लाइटिंग और अजीबोगरीब (सरियल) एलिमेंट्स एबरक्रॉम्बी के आर्टिस्टिक डेवलपमेंट के एक अहम दौर को दिखाते हैं. 

एबरक्रॉम्बी के किसी काम को मिली सबसे अधिक कीमत

इस पेंटिंग में टूटी हुई सीशेल का मोटिफ भी है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह पहली बार दिखा था और बाद में एबरक्रॉम्बी के काम की एक खास पहचान बन गया. ऑक्शन में ले जाने से पहले पेंटिंग को रिस्टोर किया गया. अब गुरुवार को नीलामी में यह खरीदार के प्रीमियम सहितकरीब 13 करोड़ रुपये से अधिक ($1,352,600 में) में बिकी है. 

ऑक्शन हाउस ने कहा कि यह पहली बार था जब एबरक्रॉम्बी का कोई काम $1 मिलियन के आंकड़े से ऊपर बिका. एबरक्रॉम्बी शिकागो की आर्ट और म्यूज़िक कम्युनिटी में एक अहम हस्ती थीं. वह हाइड पार्क में रहती थीं और शहर के जैज़ सीन से गहराई से जुड़ी हुई थीं. 

यह भी पढे़ं- यूक्रेन से बिहार के गया पहुंची महिला, बोली- भारत का शुक्रिया, पूर्वजों के लिए प्रार्थना का मौका मिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Art News, Viral News, Auction Record, US News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com