विज्ञापन

हाथी के गले में फंसा ट्रैक्टर का टायर, चाय बागान में द‍िखा अनोखा नजारा, IAS ने शेयर क‍िया VIDEO

असम के गोलाघाट स्थित नुमालीगढ़ में एक जंगली हाथी के गले में ट्रैक्टर का टायर फंसने का वीडियो वायरल हुआ है. चाय बागान में घूम रहे इस हाथी को सुरक्षित बचाने और गले से टायर निकालने के लिए वन विभाग ने काजीरंगा से डॉक्टरों की टीम बुलाई है.

हाथी के गले में फंसा ट्रैक्टर का टायर, चाय बागान में द‍िखा अनोखा नजारा,  IAS ने शेयर क‍िया VIDEO
असम के चाय बागान में घूमते हाथी के गले में टायर फंसा देख लोग हैरान रह गए.
NDTV
  • असम में एक जंगली हाथी के गले में ट्रैक्टर का टायर फंसा हुआ है और वह इसी हालत में घूम रहा है
  • स्थानीय लोगों का अनुमान है कि हाथी घूमते समय किसी तरह ट्रैक्टर के टायर में उलझा और गले तक पहुंच गया
  • वन विभाग की टीम हाथी के गले से टायर निकालने की कोशिश कर रही है और उसकी सुरक्षा के लिए लगातार नजर रखी जा रही है

हाथी के गले में ट्रैक्टर का टायर. सुनने में भले ही अजीब लग रहा है, मगर ऐसा ही नजारा इन दिनों असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ स्थित बोकियाल इलाके में देखने को म‍िला है. यहां एक जंगली हाथी गले में ट्रैक्टर का टायर फंस गया. वह गले में टायर ल‍िए घूमता दिखाई दे रहा था. चाय बागान में भोजन की तलाश में घूमते हाथी के गले में ट्रैक्टर के टायर की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद हर किसी का सवाल है कि आखिर टायर हाथी के गले में पहुंचा कैसे? हालांकि अब हाथी के गले से टायर को न‍िकाल ल‍िया गया है.

हाथी के गले से न‍िकाला टायर

तमिलनाडु कैडर की सीनियर आईएएस अध‍िकारी सुप्रिया साहू ने सोशल मीड‍िया पर जानकारी देते हुए ल‍िखा कि ''असम के गोलाघाट ज‍िले में एक जंगली हाथी आखिरकार उस भारी ट्रैक्टर टायर से आज़ाद हो गया जो उसकी गर्दन में फंस गया था. कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद, असम वन विभाग की टीम ने टायर सफलतापूर्वक हटा दिया. यह बहुत बड़ी राहत की बात है, लेकिन यह घटना यह भी दिखाती है कि कैसे जंगलों और उनके आस-पास फेंका गया कचरा और बेकार पड़ी चीज़ें जंगली जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं. बचाव दल को सलाम! 

टायर गले तक पहुंचा कैसे?

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि हाथी इलाके में घूमते समय किसी तरह टायर में उलझ गया होगा और वह उसके गले तक पहुंच गया. हालांकि, टायर हाथी के शरीर पर कैसे फंसा, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. तस्वीरों में हाथी के गले के आसपास टायर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. 

वन्यजीवों पर कचरे का बढ़ता खतरा

असम से आई हाथी के गले में टायर फंसने की घटना ने एक बार फिर जंगलों और वन्यजीव क्षेत्रों के आसपास फेंके जा रहे कबाड़ और कचरे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग हाथी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, वहीं यह मामला इस बात की भी याद दिलाता है कि लापरवाही से फेंके गए टायर और अन्य कचरा वन्यजीवों के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकते हैं. 

क्या कहा वन अधिकारी ने?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर कीर्ति कमल डेका ने कहा, "हमें नहीं पता कि हाथी के गले में टायर कैसे फंसा? हमें सुबह इसकी जानकारी मिली. वन विभाग की टीम हाथी के गले से टायर निकालने की कोशिश में जुटी रही. विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए है. उसे किसी भी तरह से टायर की वजह से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा." 

elephant stuck in tractor tyre assam golaghat numaligarh viral video

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर कीर्ति कमल डेका ने कहा, "हमें नहीं पता कि हाथी के गले में टायर कैसे फंसा?

वन विभाग के अधिकारी कीर्ति कमल डेका ने आगे बताया, "हमने काजीरंगा से डॉक्टरों को बुलाया है. वे जल्द से जल्द पहुंच रहे हैं. वे हाथी को बेहोश करेंगे और फिर उम्मीद है कि हम हाथी के गले से टायर निकाल पाएंगे. उम्मीद है कि जल्द ही हाथी के गले से टायर निकाल दिया जाएगा."  

ये भी पढ़ें:- 'भाई गिरी कूल नहीं है', थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को लाइन में लगाकर दमन कलेक्टर ने दिलाई सेफ ड्राइविंग की शपथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Video, Assam, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com