विज्ञापन

'हम चाइनीज नहीं, इंडियन हैं' अरुणाचल की बेटी का इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Viral Video: अरुणाचल प्रदेश की एक मासूम बच्ची का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों से एक इमोशनल अपील कर रही है कि, उसे 'चाइनीज' न कहा जाए.

'हम चाइनीज नहीं, इंडियन हैं' अरुणाचल की बेटी का इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर वायरल
ईटानगर की मासूम बच्ची की इमोशनल अपील ने जीता देश का दिल

Arunachal Pradesh girl viral video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जो सीधे आपके दिल को झकझोर कर रख देते हैं. ऐसा ही एक बेहद इमोशनल कर देने वाला वीडियो अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से सामने आया है. इस वीडियो में बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहने एक नन्हीं बच्ची मासूमियत भरे अंदाज में लोगों से अपना दर्द बयां कर रही है. बच्ची ने बेहद मासूम अंदाज में लोगों से गुजारिश की है कि, 'उसे चाइनीज न कहा जाए.' 

ये भी पढ़ें:-सिर्फ 5 मिनट नहाना पड़ा इतना महंगा! महिला को लगा 1.30 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा माजरा

मासूमियत के साथ छलका बच्ची का दर्द (Itanagar girl emotional appeal)

बच्ची बेहद शांत और मासूम तरीके से कहती है कि, 'जब कोई उसे चाइनीज बोलता है, तो उसे बहुत ज्यादा दुख होता है और गुस्सा भी आता है.' वो हाथ जोड़कर लोगों से मिन्नत करती है कि, 'प्लीज हमें ऐसा मत बोलो.' वो आगे कहती है कि, 'हम ईटानगर में रहते हैं, हमें इंडियन बोलो क्योंकि हम सब भारत के ही रहने वाले हैं.' अक्सर पूर्वोत्तर के भाइयों-बहनों को उनकी शारीरिक बनावट के कारण तानों का शिकार होना पड़ता है. इस छोटी सी बच्ची की इस मासूम गुजारिश ने समाज की इसी नैरो मेंटलिटी पर लोगों का ध्यान खींचा है. पूर्वोत्तर भारत हमारे देश का एक बेहद खूबसूरत पार्ट है और वहां के लोग भारत का गौरव हैं.

इंटरनेट पर मिला लोगों का प्यार (Support on Social Media)

सोशल मीडिया पर बच्ची का ये वीडियो सामने आते ही लोग भर-भर कर रिएक्शन दे रहे हैं. लोग न सिर्फ बच्ची के क्यूट अंदाज पर प्यार लुटा रहे हैं, बल्कि इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि, पूर्वोत्तर के किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए. कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि, 'हमें अपनी सोच बदलने की बहुत जरूरत है.'

ये भी पढ़ें:-'व्यूज के लिए कुछ भी?' फर्जी सिम्पथी पाने के चक्कर में अपने बच्चों को गोद में लेकर वीडियो क्यों बना रही हैं महिलाएं?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arunachal Pradesh Girls, Girl Viral Video, Indian, Arunachal Pradesh Viral Video, Chinese
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com