Indian woman fined Australia shower: एक छोटी सी गलती से लाखों रुपये का फटका लग सकता है, इसका अंदाजा ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली वामिका के इस किस्से से लगाया जा सकता है, जहां सिर्फ 5 मिनट गर्म पानी से नहाने के दौरान उन्होंने बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन चालू नहीं किया और भाप से फायर अलार्म बज गया, जिसके बाद उन्हें करीब 1.30 लाख रुपये की चपत लग गई. वामिका के लिए एक सिंपल सा शॉवर लाइफ का सबसे महंगा सबक बन गया. वायरल वीडियो के मुताबिक, वो रोज की तरह केवल 5 मिनट के लिए गर्म पानी से नहाने गई थीं, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी एक छोटी सी भूल बिल्डिंग में हड़कंप मचा देगी और साथ ही उनका बैंक बैलेंस भी कम कर देगी.
ये भी पढ़ें:-ये है डोसा खाने का सही तरीका? एटीकेट कोच ने सिखाया ऐसा तरीका देख भड़क उठे लोग, लगा दी क्लास
शॉवर के बीच अचानक बज उठा सायरन (Australia fire alarm steam fine)
वीडियो में वामिका बता रही है कि, जब वो नहा रही थीं, तभी पूरी बिल्डिंग में जोर-जोर से अलार्म बजने लगा. शुरुआत में उन्हें लगा कि, कोई नॉर्मल ड्रिल चल रहा होगी, इसीलिए वो आराम से तैयार होकर करीब 25 मिनट बाद नीचे उतरीं. जब वो बाहर आईं, तो लोगों का हुजूम देखकर उन्हें समझ आया कि मामला थोड़ा सीरियस है. इस बीच जब बिल्डिंग मैनेजर ने उनसे जब शॉवर के बारे में पूछा तो उन्हें समझ आया कि, आखिर सारा मामला है क्या.
5 मिनट के शॉवर का आया 1.30 लाख का बिल (Heavy Fine of 1900 Australian Dollars Imposed)
यहां वामिका से एक गलती हो गई कि, उन्होंने गीजर तो चलाया लेकिन बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन ऑन करना भूल गईं. गर्म पानी की भाप इकट्ठा होकर सीधे अलार्म सेंसर तक पहुंच गई, जिससे बिना किसी आग या धुएं के ही पूरी बिल्डिंग खाली करानी पड़ गई. इस गफलत के चक्कर में वामिका पर 1,900 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 1.30 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया गया. वामिका ने अपना दर्द सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से शेयर करते हुए हंसते हुए कहा कि, 'अगर खाना बनाने से ऐसा होता तो कम बेइज्जती महसूस होती.' विदेशी फायर सर्विस के कड़े नियमों की वजह से उन्हें ये भारी भरकम रकम चुकानी पड़ी.
ये भी पढ़ें:-'पीरियड्स का दर्द है, आज ऑफिस नहीं आऊंगी' Gen Z एम्प्लॉई के छुट्टी वाले ईमेल पर गुरुग्राम के CEO का पोस्ट वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं