विज्ञापन

'व्यूज के लिए कुछ भी?' फर्जी सिम्पथी पाने के चक्कर में अपने बच्चों को गोद में लेकर वीडियो क्यों बना रही हैं महिलाएं?

TikTok viral trend backlash: अमेरिका में तीन मासूम बच्चों की हत्या से जुड़े लिंडसे क्लैंसी केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस दौरान टिकटॉक पर महिलाओं के रोने के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

'व्यूज के लिए कुछ भी?' फर्जी सिम्पथी पाने के चक्कर में अपने बच्चों को गोद में लेकर वीडियो क्यों बना रही हैं महिलाएं?
3 बच्चों के कत्ल वाले केस के ऑडियो पर रील्स बनाने वाली मांओं की लगी क्लास, वीडियो देख भड़के लोग

TikTok videos mothers crying: सोशल मीडिया की दुनिया में व्यूज और अटेंशन पाने की होड़ में कुछ लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक शर्मनाक तस्वीर अमेरिका से सामने आई है. दरअसल, मैसाचुसेट्स की अदालत (Massachusetts court case) में चल रहे चर्चित लिंडसे क्लैंसी (Lindsay Clancy trial) मर्डर ट्रायल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक अजीबोगरीब विवादित ट्रेंड शुरू हो गया है. इस ट्रेंड के मुताबिक, कुछ महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर रोते हुए वीडियो पोस्ट कर रही हैं. इसके साथ ही बैकग्राउंड में कोर्ट में पढ़ी गई क्लैंसी की पर्सनल डायरी (diary entries) के ऑडियो का यूज कर रही हैं. इस हरकत को देखकर इंटरनेट पर लोग बुरी तरह भड़क गए हैं और इसे व्यूज का खतरनाक खेल बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-सिर्फ 5 मिनट नहाना पड़ा इतना महंगा! महिला को लगा 1.30 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा माजरा

अदालत में खुले क्लैंसी की डायरी के पन्ने (Lindsay Clancy diary entries)

दरअसल, अमेरिका के डक्सबरी में 24 जनवरी 2023 को हुई इस झकझोर देने वाली घटना में लिंडसे क्लैंसी पर अपने ही तीन मासूम बच्चों की जान लेने का आरोप है. कोर्ट में वकील ने बताया कि, 'आरोपी ने सोच समझकर ये कदम उठाया', जबकि बचाव पक्ष का कहना है कि, 'वो डिप्रेशन और मेंटर बीमारी (Mental Illness) से जूझ रही थीं.' सुनवाई के दौरान उसकी डायरी के पन्ने पढ़े गए, जिसमें उसने अपनी बेचैनी, नींद न आने और बच्चे संभालने की मेंटली थकान का जिक्र किया था.

फर्जी आंसू और कैमरे के सामने पोज देने पर फूटा गुस्सा (Lindsay Clancy court trial)

सोशल मीडिया पर जैसे ही कोर्ट के ये ऑडियो आए, कई महिला कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने बच्चों को गोद में लेकर 'सैम लिंडसे' जैसे कैप्शन के साथ वीडियो बनाने शुरू कर दिए. इन रील्स में महिलाएं रोने का ड्रामा करते हुए अपने आंसू कैमरे को दिखाती नजर आ रही हैं. लिब्स ऑफ टिकटॉक समेत हजारों सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेहद शर्मनाक और बच्चे के लिए खतरनाक करार दिया है. आलम ये है कि, अब लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि कोई मां इतने गंभीर मामले की आड़ में अपने ही मासूम बच्चे का यूज व्यूज पाने के लिए कैसे कर सकती है. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि, 'ऐसी मांओं पर चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज की नजर होनी चाहिए, क्योंकि ये सिर्फ फर्जी सिम्पथी पाने का जरिया बन चुका है.'

ये भी पढ़ें:-'पीरियड्स का दर्द है, आज ऑफिस नहीं आऊंगी' Gen Z एम्प्लॉई के छुट्टी वाले ईमेल पर गुरुग्राम के CEO का पोस्ट वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lindsay Clancy, TikTok Viral Trend, Viral Trend, Mother Crying Viral, Court Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com