विज्ञापन

30 सितंबर को स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत, सरकार से बड़े ऐलान की उम्मीद

सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम के अंदर आने वाली SCSS, PPF, KVP, RD, SCSS जैसी योजनाओं का ब्याज दर बढ़ा सकती है. वित्त मंत्रालय 30 सितंबर को पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दरों की समीक्षा करेगी.

30 सितंबर को स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत, सरकार से बड़े ऐलान की उम्मीद
क्या बढ़ेगी स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दर?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • वित्त मंत्रालय 30 सितंबर को स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दरों की समीक्षा करेगा.
  • स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने वाले लोगों को ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद है.
  • स्मॉल सेविंग योजनाओं की ब्याज दरों हर तिमाही समीक्षा की जाती है.

छोटी बचत योजना (Small Saving Scheme) को लेकर सरकार 30 सितंबर को बड़ा ऐलान कर सकती है. ऐसे में स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने वाले लोगों को काफी उम्मीद है. सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम के अंदर आने वाली SSY, PPF, KVP, RD, SCSS जैसी योजनाओं का ब्याज दर बढ़ा सकती है. क्योंकि सरकार इन योजनाओं की ब्याज दरों की हर तीन महीने में समीक्षा करती है. इस बार वित्त मंत्रालय 30 सितंबर को पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दरों की समीक्षा करेगा.

सरकार द्वारा समीक्षा के बाद ब्याज दरों की घोषणा की जाएगी. जो अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए लागू होगी. स्मॉल सेविंग योजनाओं की ब्याज दरों में दिसंबर 2024 से कोई बदलाव नहीं किया गया है. उस वक्त SCSS और TD योजना में ब्याज दर बढ़ाई गई थी.

स्मॉल सेविंग स्कीम की योजनाओं की मौजूदा ब्याज दर

  • सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): 8.20%
  • सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS): 8.20%
  • नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): 7.70%
  • किसान विकास पत्र (KVP): 7.50% (पैसा 115 महीनों में दोगुना)
  • पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS): 7.40%
  • पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF): 7.10%
  • पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD - 5 वर्ष): 6.70%
  • पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट: 4.00%

यह भी पढ़ें : PPF, SCSS या सुकन्या समृद्धि? जानिए आपके लिए कौन सी सरकारी स्कीम है बेस्ट

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD/FD):

  • 1 वर्ष का टाइम डिपॉजिट: 6.90%
  • 2 वर्ष का टाइम डिपॉजिट: 7.00%
  • 3 वर्ष का टाइम डिपॉजिट: 7.10%
  • 5 वर्ष का टाइम डिपॉजिट: 7.50%

महंगाई पर सरकार कर सकती है विचार

सरकार बढ़ती महंगाई को लेकर स्मॉल सेविंग योजनाओं की ब्याज दरों पर विचार कर सकती है. महंगाई ज्यादा हो तो सरकार ब्याज दर बढ़ा सकती है. जब महंगाई बढ़ती है, तो RBI अक्सर महंगाई को नियंत्रित करने के लिए पॉलिसी रेट बढ़ाता है. इससे अर्थव्यवस्था में कुल ब्याज दरें बढ़ती हैं. महंगाई दर पिछले कुछ महीनों में बढ़ी है. क्योंकि अप्रैल में 3.48 प्रतिशत महंगाई दर रही जो अगस्त में 4.82 प्रतिशत थी. आने वाले समय में भी महंगाई दर बढ़ने की उम्मीद है तो सरकार को स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दरों पर विचार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : बेटे-बेटी के जन्म पर चुनें Post Office की 3 स्कीम और निवेश करें 1000, स्कूल से हायर एजुकेशन तक सब होगा सिक्योर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Small Saving Scheme, Small Saving Scheme Interest Rate, Post Office Small Saving Scheme, Post Office Interest Rates, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com