- सूरत से उदयपुर नई वंदे भारत ट्रेन को मिली मंजूरी.
- सूरत से साढ़े सात घंटे में उदयपुर पहुंचेगी वंदे भारत.
- सूरत से उदयपुर के बीच सात स्टॉपेज पर रुकेगी ट्रेन.
रेलवे बोर्ड ने गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है. गुजरात और राजस्थान के बीच रेल संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए सूरत और उदयपुर सिटी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26903/26904) शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है. पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा संचालित यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन नवरात्र से नियमित रूप से पटरी पर उतर सकती है. बताया गया है कि सूरत-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी. यह ट्रेन केवल मंगलवार को नहीं संचालित होगी.
सूरत-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल
- सूरत से उदयपुर (ट्रेन नंबर 26903): यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे सूरत से प्रस्थान करेगी और दोपहर 1:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी.
- उदयपुर से सूरत (ट्रेन नंबर 26904): वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:35 बजे उदयपुर से रवाना होकर रात 11:00 बजे सूरत पहुंचेगी.
- सूरत-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन 7 घंटे 30 मिनट में करीब 690 किमी की दूरी तय करेगी.
सूरत-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज
सूरत-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन गुजरात और राजस्थान के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी. इससे न केवल यात्रियों को फायदा होगा. बल्कि व्यावसायिक और पर्यटन क्षेत्र में भी शहरों को जोड़ेगी. यह ट्रेन कई बड़े शहरों में रुकेगी.
- भरूच (Bharuch)
- आनंद (Anand)
- मणिनगर / असारवा (अहमदाबाद - Asarwa/Maninagar)
- हिम्मतनगर (Himmatnagar)
- शामलाजी रोड (Shamlaji Road)
- डूंगरपुर (Dungarpur)
- जावर (Zawar)
रेलवे ने बताया है कि इस नई सेवा के शुरू होने के साथ ही पूर्व में संचालित उदयपुर सिटी–असारवा (अहमदाबाद) वंदे भारत ट्रेन का विस्तार कर उसे अब सूरत तक कर दिया गया है. डायमंड सिटी सूरत और लेक सिटी उदयपुर के बीच सीधी वंदे भारत मिलने से कारोबारियों, कपड़े और टेक्सटाइल व्यापारियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी.
यह भी पढ़ें : हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन अब 2 दिन, मथुरा-आगरा-ग्वालियर-कटनी समेत 14 स्टेशनों को होगा फायदा
यह भी पढ़ें : मेरठ से खुर्जा और सहारनपुर के लिए दो नई मेमू स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं