विज्ञापन

12 हजार नौकरियों के लिए किया अप्लाई… फिर भी नहीं मिली नौकरी, युवक बोला- डर, शर्म सब खत्म और अब...

एक मास्टर डिग्री धारक युवक की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने एक साल में 12,000 से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन किया, लेकिन उसे कोई नौकरी नहीं मिली. इस संघर्ष ने उसे मानसिक रूप से इतना प्रभावित किया कि अब वह खुद को सुन्न महसूस करता है.

12 हजार नौकरियों के लिए किया अप्लाई… फिर भी नहीं मिली नौकरी, युवक बोला- डर, शर्म सब खत्म और अब...
डिग्री, मेहनत सब बेकार? 12,000 जॉब अप्लाई के बाद भी नहीं मिला काम, वायरल हुई कहानी

आज के समय में नौकरी पाना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद भी लाखों युवा सही मौके की तलाश में भटक रहे हैं. ऐसी ही एक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां एक मास्टर डिग्री हासिल करने वाला युवक पिछले एक साल से बेरोजगार है. उसने हजारों नौकरियों के लिए आवेदन किया, लेकिन फिर भी उसे कोई सफलता नहीं मिली. इस संघर्ष ने उसे मानसिक रूप से इतना थका दिया कि अब वह खुद को सुन्न महसूस करता है.

12,000 आवेदन, फिर भी नहीं मिली नौकरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक यूजर ने अपनी दर्दभरी कहानी शेयर की है. उसने बताया, कि उसने मई 2025 में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की थी, लेकिन उसके बाद से अब तक उसे कोई नौकरी नहीं मिली. उसने एक साल में LinkedIn पर 6,000 से ज्यादा आवेदन, Indeed पर 4,500 आवेदन, Glassdoor पर 664 आवेदन और NaukriGulf पर 900 आवेदन किए. इसके बावजूद उसे एक भी नौकरी नहीं मिली.

Latest and Breaking News on NDTV

‘अब कुछ महसूस नहीं होता'

यूजर ने लिखा, कि अब वह इस स्थिति से इतना थक चुका है कि उसे कोई डर या शर्म महसूस नहीं होती. उसने कहा, मुझे नहीं पता कि मैं इतने समय तक कैसे बेरोजगार रहकर जी पाया. अब तो ऐसा लगता है कि मैं कुछ महसूस ही नहीं करता. मैं पूरी तरह सुन्न हो गया हूं. यह बयान बताता है कि लंबे समय तक बेरोजगारी का असर सिर्फ करियर पर नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह पोस्ट वायरल होते ही कई लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए और उसका हौसला बढ़ाया. एक यूजर ने लिखा, मैं 15 महीने बाद नौकरी पाने में सफल हुआ, उम्मीद मत छोड़ो. दूसरे ने कहा, यह बहुत मुश्किल समय है, लेकिन यह तुम्हारी गलती नहीं है. एक अन्य ने AI की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, अब कंपनियां AI से रिज्यूमे फिल्टर कर रही हैं, शायद इसी वजह से दिक्कत हो रही है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारत लौटना मुश्किल नहीं... NRI की 5 सीख जो हर विदेश में रहने वाले भारतीय को जाननी चाहिए, बदल जाएगी आपकी सोच

मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी, लेकिन निकल चुकी थी उसकी जान - देखे Video

जेल जैसी लगती थी जिंदगी... UK में 40 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौट आया युवक, वजह सुन सोच में पड़ जाएंगे आप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com