90 का दौर और वो कैसेटों का जमाना. जब भी कोई फिल्म रिलीज होती तो उसके गाने सुनने के लिए लोग जुगत में लग जाते थे. कभी कैसेटों की दुकान में अड्डा जमाना तो कभी हफ्तेभर चित्रहार का इंतजार करना कि क्या पता इस हफ्ते वो नया गाना सुनने को मिल जाए. उस दशक का स्ट्रगल आप शायद ना समझ पाएं लेकिन हां गाना सुनेंगे तो ये जरूर समझ जाएंगे कि इनके लिए इतनी मेहनत करना तो बनता ही था. आज हम आपको 90 के दशक के ऐसे ही एक हिट रोमांटिक नंबर के बारे में बताना जा रहे हैं जिसे कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज ने सदाबहार बना दिया. ऐसा जादू भरा कि इस गाने में आज भी वही कशिश महसूस होती है.
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 1994 में आई फिल्म सलामी में आया था. इस फिल्म में आयूब खान और रोशनी जाफरी लीड रोल में थे. आयूब और रोशनी पर फिल्माया ये रोमांटिक गाना खूब पॉपुलर हुआ था. उस वक्त तो क्या आज भी अगर आप किसी लोकल बस या ऑटो रिक्शा की सवारी करें तो यकीनन ये नगीना आपको सुनने को मिल ही जाएगा. ये गाना है 'चेहरा क्या देखते हो'. इस गाने को एवरग्रीन कुमार सानू और आशा भोसले ने गाया था. 90 के दशक में रोमांस के अहसास को शब्दों में पिरोने का काम किया था समीर ने. वहीं इसे म्यूजिक से सजाने वाले थे नदीम श्रवण.
ये एवरग्रीन लव सॉन्ग उस दौर में रोमांस के चार्म और मासूमियत को बखूबी बयां करता है. यही वजह है कि बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए गए रोमांटिक ट्रैक्स में से एक है. बात करें इस फिल्म की तो ये एक सेमी हिट रही थी. करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 3.9 करोड़ से लेकर 4.4 करोड़ की कमाई की थी. बात करें गानों की तो इस फिल्म में कुल 8 गाने थे लेकिन 'चेहरा क्या देखते हो' इनमें सबसे ज्यादा हिट रहा. ये गाना आज भी सुना जाता है और बहुत पसंद किया जाता है.
चेहरा क्या देखते हो के लिरिक्स
चेहरा क्या देखते हो?दिल में उतर कर देखो नादिल में उतर कर देखो ना
चेहरा क्या देखते हो?दिल में उतर कर देखो नादिल में उतर कर देखो ना
मौसम पल में बदल जाएगापत्थर दिल भी पिघल जाएगा
मेरी मोहब्बत में हैकितना असर देखो नाकितना असर देखो ना
चेहरा क्या देखते हो?दिल में उतर कर देखो नादिल में उतर कर देखो ना
मौसम पल में बदल जाएगापत्थर दिल भी पिघल जाएगा
मेरी मोहब्बत में हैकितना असर देखो नाकितना असर देखो ना
थोड़े क़रीब आओ, ऐसे ना इतराओमुझसे, सनम, दूर बैठे हो क्या?
थोड़े क़रीब आओ, ऐसे ना इतराओमुझसे, सनम, दूर बैठे हो क्या?बेचैन कर दूँगा इतना तुम्हेंआके लिपट जाओगी, दिलरुबा
ऐसे क्या सोचती हो?आके इधर देखो नाआके इधर देखो ना
चेहरा क्या देखते हो?दिल में उतर कर देखो नादिल में उतर कर देखो ना
मैं तो तुम्हारी हूँ, तुम पे दिल हारी हूँफिर किस लिए हैं ये बेताबियाँ?
मैं तो तुम्हारी हूँ, तुम पे दिल हारी हूँफिर किस लिए हैं ये बेताबियाँ?आके गले से लगा लो मुझेअब दूरियाँ ना रहें दरमियाँ
किस ने तुम्हें रोका है?शाम-ओ-सहर देखो नाशाम-ओ-सहर देखो ना
चेहरा क्या देखते हो?दिल में उतर कर देखो नादिल में उतर कर देखो ना
मौसम पल में बदल जाएगापत्थर दिल भी पिघल जाएगा
मेरी मोहब्बत में हैकितना असर देखो नाकितना असर देखो ना
चेहरा क्या देखते हो?दिल में उतर कर देखो नादिल में उतर कर देखो ना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं