देश के हर नेता की अपनी अलग पहचान है. यूं तो अक्सर नेता जी अक्सर लोगों के बीच ही व्यस्त रहने की बात करते हैं. लेकिन जब उन्हें फुर्सत मिलती है तो वो भी एडवेंचर करने चले जाते हैं. जैसे कि इन दिनों आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के सीएम जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) एडवेंचर करते हुए नजर आए. जाहिर सी बात है कि एडवेंचर करने का शौक किसी को भी हो सकता है. लेकिन किसी राज्य के सीएम यानी जगमोन रेड्डी को ऐसा करते देखा तो हर कोई हैरान रह गया.
इस बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री (Andhra Pradesh CM) वाईएस जगन मोहन रेड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह खतरनाक एडवेंचर करते दिख रहे हैं. वायरल (Viral) हो रहे वीडियो में उन्हें एडवेंचर्स गेम बंजी जंप करते देखा जा सकता है. इसी वीडियो को देखने के बाद कई लोग सीएम (CM) साहब की हिम्मत के कायल हो गए. असल में ऐसा इसलिए क्योंकि बंजी जंप करना कोई आसान काम नहीं है. ये एडवेंचर करने के लिए हर शख्स के पास बड़ा जिगरा होना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
अक्सर आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर देखा होगा कि कई लोग शौक-शौक में बंजी जंपिंग करने का मन बना लेते हैं. लेकिन नीचे की तरफ देखते ही उनके होश उड़ जाते हैं. कई एडवेंचर्स गेम काफी रोमांच से भरे होते हैं, इसलिए हर कोई इनका लुत्फ उठाना चाहता है. इस बार आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को भी सैकड़ों फीट की ऊंचाई से बंजी जंप करते देखा गया है. इस दौरान वह सुरक्षा हार्नेस पहने दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ITBP जवान ने लता मंगेशकर को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि, वीडियो देख हर कोई हो रहा भावुक
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वाईएस जगन मोहन रेड्डी फैन पेज से शेयर किया है, जिसमें उन्हें न्यूजीलैंड (New Zealand) में बंजी जंप करते देखा गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह अंत में सुरक्षित एक बोट पर उतर गए थे. हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है. एक दावे के मुताबिक ये वीडियो साल 2018 का बताया जा रहा है. जो वाईएस जगन मोहन रेड्डी के शेयर करने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं