विज्ञापन

वो सिर्फ आवाज नहीं, एक संभावना थीं... आशा भोसले के निधन पर आनंद महिंद्रा का दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने आशा जी को संभावना बताते हुए उनके अनोखे और प्रयोगात्मक संगीत शैली को याद किया. जानिए कैसे उनके जाने से संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया.

वो सिर्फ आवाज नहीं, एक संभावना थीं... आशा भोसले के निधन पर आनंद महिंद्रा का दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट
एक युग का अंत… आशा भोसले के निधन पर आनंद महिंद्रा का भावुक संदेश वायरल

अपनी मधुर आवाज और अनोखे अंदाज से दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनके निधन के बाद हर कोई उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद कर रहा है. इसी बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा का एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?

आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कि आशा भोसले का जाना उनके जीवन की सबसे खास धुनों में से एक के खत्म होने जैसा है. उन्होंने आशा जी की तुलना उनकी बहन लता मंगेशकर से करते हुए कहा, लता जी हमेशा परफेक्शन की मिसाल रहेंगी, लेकिन हमारी पीढ़ी के लिए आशा जी एक संभावना थीं.

तुलना से ऊपर उठकर बनाई अपनी पहचान

महिंद्रा ने अपने पोस्ट में कहा, कि आशा भोसले ने कभी भी खुद को तुलना में नहीं बांधा. उन्होंने हमेशा अपनी अलग पहचान बनाई और एक बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल स्टाइल अपनाया. उन्होंने यह भी कहा कि आशा जी ने सिर्फ संगीत में ही नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन जीने और खुद को व्यक्त करने के तरीके को भी नई दिशा दी.

हर अंदाज में बेमिसाल थीं आशा भोसले

आशा भोसले की सबसे बड़ी खासियत उनकी बहुमुखी प्रतिभा थी. उन्होंने हर तरह के गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. उनके कुछ मशहूर गाने हैं, चुरा लिया है तुमने, दिल चीज क्या है. मेरा कुछ सामान, आओ हुजूर तुमको. उन्होंने फिल्मी गानों के अलावा ग़ज़ल, भजन, पॉप, फोक और कव्वाली तक में अपनी खास पहचान बनाई.

जहां भी होंगी, सीमाएं तोड़ रही होंगी...

अपने संदेश के अंत में आनंद महिंद्रा ने लिखा, जहां भी आप होंगी, आशा जी, मुझे यकीन है आप वहां भी सीमाएं तोड़ रही होंगी. ओम शांति. उनका यह संदेश लोगों के दिल को छू गया और तेजी से वायरल हो गया. 

यह भी पढ़ें: घर खोना किसी को खोने जैसा लगा... सिर्फ 1 घंटे में छिन गया घर! बेंगलुरु की महिला की कहानी ने छुआ लोगों का दिल

जेल जैसी लगती थी जिंदगी... UK में 40 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौट आया युवक, वजह सुन सोच में पड़ जाएंगे आप

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे रुकी पाकिस्तानी महिला, Video में बताया कैसा रहा अनुभव, बोली- डर के साथ आई थी...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle Death, Anand Mahindra Tribute, Lata Mangeshkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com