विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे रुकी पाकिस्तानी महिला, Video में बताया कैसा रहा अनुभव, बोली- डर के साथ आई थी...

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे के लेओवर के दौरान एक पाकिस्तानी महिला का अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जानिए कैसे डर के साथ शुरू हुआ यह सफर शानदार यादों में बदल गया और लोगों ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी.

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे रुकी पाकिस्तानी महिला, Video में बताया कैसा रहा अनुभव, बोली- डर के साथ आई थी...
लंदन से नेपाल जाते हुए मुंबई में रुकी पाकिस्तानी महिला, जो हुआ उसने बदल दी सोच!

कभी-कभी सफर के छोटे-छोटे पल भी ज़िंदगी भर की यादें बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ एक पाकिस्तानी महिला के साथ, जिसका 10 घंटे का लेओवर मुंबई में एक खास अनुभव बन गया.डर और चिंता के साथ शुरू हुआ यह सफर आखिर में खुशी और सराहना में बदल गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

10 घंटे का लेओवर बना खास अनुभव

एक पाकिस्तानी महिला, जो लंदन से नेपाल जा रही थी, उसका कनेक्टिंग फ्लाइट मुंबई से थी. इस दौरान उसे करीब 10 घंटे का लेओवर मिला. उसने अपने वीडियो में बताया कि वह इस ट्रांजिट को लेकर पहले काफी नर्वस थी, क्योंकि पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ भारत में रुकने के नियम अलग होते हैं.

महिला ने पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी. उसने एक महीने पहले इंडिगो एयरलाइन से संपर्क किया और यह सुनिश्चित किया कि वह बिना एयरपोर्ट से बाहर निकले ट्रांजिट कर सकती है. एयरलाइन ने उसे बताया कि अगर लेओवर 24 घंटे से कम है और यात्री एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाता, तो ट्रांजिट संभव है.

देखें Video:

एयरपोर्ट पर मिला आराम और अच्छा व्यवहार

मुंबई के इंटरनेशनल टर्मिनल पर महिला ने अपना समय आराम से बिताया. उसने वहां खाना खाया, आराम किया और एयरपोर्ट स्टाफ के व्यवहार की जमकर तारीफ की. महिला ने कहा, कि उसका अनुभव कमाल का रहा और उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसने मुंबई को देखा, भले ही थोड़ी देर और दूर से ही सही. हालांकि, एक छोटी सी घटना भी हुई जब सिक्योरिटी ने उसके बैग में एक संदिग्ध चीज़ को लेकर पूछताछ की. बाद में पता चला कि वह एक पावर बैंक था, जिसे नियमों के अनुसार कैबिन बैग में रखना जरूरी होता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इसे 9 लाख से ज्यादा बार देखा गया और हजारों लाइक्स भी मिले. लोगों ने कमेंट में महिला के अनुभव की सराहना की. एक यूजर ने लिखा, अच्छा लगा कि आपका अनुभव अच्छा रहा, ऐसे असली अनुभव दिखाने वाले कंटेंट की जरूरत है. दूसरे यूजर ने जानकारी देते हुए कहा, भारत में पावर बैंक केवल कैबिन बैग में ही रखा जा सकता है. वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, मुंबई आई थीं तो वड़ा पाव जरूर ट्राय करना चाहिए था!

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: बेटी के जन्म पर ऐसा जश्न आपने नहीं देखा होगा! देहरादून की इस फैमिली ने पेश की मिसाल, Video भावुक कर देगा

बच्चे की देखभाल के लिए बॉस से की मनमुताबिक शिफ्ट की रिक्ववेस्ट, मैनेजर के जवाब ने हर किसी को कर दिया हैरान

बच्चे की देखभाल के लिए बॉस से की मनमुताबिक शिफ्ट की रिक्ववेस्ट, मैनेजर के जवाब ने हर किसी को कर दिया हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Airport Layover, Pakistani Woman India Transit, Mumbai Airport Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com