विज्ञापन

लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां

शर्मिला टैगोर का 57 साल पुराना गाना, जो लता मंगेशकर की आवाज में आज भी मां की ममता को बयां करता है. 70 के दशक के इस गाने को नई मम्मियां भी गुनगुनाती हुई नजर आती हैं.

लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां
शर्मिला टैगोर का ममता भरा 57 साल पुराना गीत, लता मंगेशकर की आवाज में अमर
YouTube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में मां की ममता को खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है. फिर चाहे वह निरुपा रॉय हो या शर्मिला टैगोर. वहीं ऐसे कईं सदाबहार गीत, जो मां की ममता को बयां करते हैं, जिसमें से एक 57 साल पुराना गाना भी है, जिसमें शर्मिला टैगोर ने अपनी एक्टिंग और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से बच्चे के प्रति मां का प्यार और दुलार बयां किया था. आज भी यह गाना हर मां गुनगुनाती है. वहीं फैंस के दिलों में आज भी यह गीत छाप छोड़े हुए है. आइए आपको बताते हैं हम मां की ममता और दुलार दिखाता शर्मिला टैगोर का 57 साल पुराना सदाबहार गीत...

लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना

हिंदी सिनेमा में मां और बच्चे के रिश्ते पर बने जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है "चंदा है तू, मेरा सूरज है तू" , जो 1969 में रिलीज हुई फिल्म अराधना का है. यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिससे राजेश खन्ना के स्टारडम की शुरुआत हुई थी. फिल्म में कई बेहतरीन गीत थे, जिसमें रुप तेरा मस्ताना और कोरा कागज था ये मन मेरा शामिल था. इन्हीं में एक मां की ममता बयां करने वाला गीत था, जिसके बोल इस प्रकार हैं...

चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आंखों का तारा है तू
जीती हूं मैं बस तुझे देख के 
इस टूटे दिल का सहारा है तू

तू खेले खेल कईं, मेरा खिलौना है तू
जिससे बंधी हर आशा मेरी
मेरा वो सपना सलोना है तू
नन्हा सा है कितना सुंदर है तू
छोटा सा है कितना प्यारा है तू

ये भी पढ़ें- 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया गाना, करता है इश्क को सलाम, शादी हो या पार्टी का है रोमांटिक एंथम

शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया ममता से भरा गीत

शर्मिला टैगोर पर फिल्माए गए इस गीत में एक मां अपने बच्चे पर प्यार और दुलार दिखाती हुई नजर आ रही है. इस कालजयी गीत को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज दी थी. जबकि गीत के बोल गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत महान संगीतकार एस. डी. बर्मन ने तैयार किया था. वहीं इस गीत का जादू जैसे 57 साल पहले था . वैसे ही आज भी है कि कई माताएं अपने बच्चों को सुलाते समय यह गीत गुनगुनाती हैं. 

ये भी पढे़ं- नई भोजपुरी फिल्म अनपढ़ बहू' का ट्रेलर रिलीज, संजना पांडेय ने दिखाई परिवार की अनबन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com