विज्ञापन

'लड़का होने की वजह से नहीं मिली टीचर की नौकरी', अब ऑटो चलाकर सुपर टेट की तैयारी कर रहा अमेठी का सूरज

Auto Driver Preparing For Examination: अमेठी के सूरज तिवारी का दावा है कि पुरुष होने की वजह से उन्हें टीचिंग का मौका नहीं मिला. इस वजह से वो मजबूरी में ऑटो चलाते हुए सुपर टेट की तैयारी कर रहे हैं.

'लड़का होने की वजह से नहीं मिली टीचर की नौकरी', अब ऑटो चलाकर सुपर टेट की तैयारी कर रहा अमेठी का सूरज
सूरज की कहानी को इंस्टाग्राम पर मल्लिका नाम की महिला ने शेयर किया है.
Instagram@_mallikaagarwal

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑटो चलाते हुए सुपर टेट की तैयारी करने वाले सूरज तिवारी की कहानी इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. मल्लिका अग्रवाल नाम की महिला ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी, सबसे प्रेरणादायक कहानियां इंटरनेट पर नहीं मिलतीं. वे हमारे बिल्कुल बगल में होती हैं, जहां लोग चुपचाप अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे होते हैं.'

'मंजिल की दौड़'

मल्लिका ने आगे लिखा, 'आज मेरी मुलाकात एक ऐसी ही ऑटो वाले भैया से हुई, जो अपने रोजमर्रा के काम के साथ-साथ सरकारी नौकरी के लिए होने वाले एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं.'एक तरफ वे लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ वे खुद अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए मेहनत कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि यह सफर उन्हें वह सब कुछ दिलाएगा, जिसके लिए वे इतनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं.'

'मैंने सपना नहीं छोड़ा'

मल्लिका ने ऑटो ड्राइवर से बातचीत का जो वीडियो बनाया है, उसमें सूरज ने कहा, 'मैं अमेठी से हूं और पिछले साल दिसंबर से लखनऊ में रह रहा हूं. मैं यहां यह सोचकर आया था कि किसी सीबीएसई स्कूल में टीचर की जॉब कर लूंगा. लेकिन मेरे लिए यह आसान नहीं था. ज्यादातर स्कूलों में प्राइमरी टीचिंग में महिलाएं हैं, और इसी वजह से मुझे नौकरी नहीं मिल पाई. यहां पुरुषों की कोई सुनवाई नहीं है. मजबूरी में मुझे रैपिडो पर ऑटो चलाना पड़ रहा है. लेकिन मैंने अपना सपना नहीं छोड़ा है. मैं समय निकालकर अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हूं.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर मिली अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

सूरज के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'तुम सच में कुछ बहुत बड़ा करोगे. तुम्हारी आंखों ने सब कुछ कह दिया.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह नजरें नहीं मिला रहा है, क्योंकि उसे पता है कि वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाएगा.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'वह जानता है कि आरक्षण उसके लिए नहीं है. केवल कड़ी मेहनत ही उसे वहां पहुंचा सकती है, जहां वह पहुंचना चाहता है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोगों को समस्यात्मक बालक नहीं, प्रतिभाशाली बालक बोलते हैं. मैं दुआ करता हूं कि तुम्हारी सभी मनोकामनाएं पूरी हों.'

यह भी पढ़ें:- नौकरी छोड़कर रोड ट्रिप पर निकले MMA फाइटर के साथ स्पीति में घटी घटना, बोला- 'ऐसा लगा जैसे ऊपर वाला सब देख रहा'

यह भी पढ़ें:- लद्दाख के मंदिर में 1 लाख प्लास्टिक की बोतलों का ढेर, लोग बोले- ये Delhi NCR वालों की हाजिरी है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suraj Tiwari, Super TET, Rapido Auto Driver, Amethi, Teacher Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com